फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three sued, including couple, owner of vehicle showroom, employee accused of threatening and abusing

वाहन शोरूम के मालिक दंपती सहित तीन पर मुकदमा, कर्मचारी ने धमकी और गाली गलौज करने का आरोप लगाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Three sued, including couple, owner of vehicle showroom, employee accused of threatening and abusing
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने शहर के प्रतिष्ठित वाहन शोरूम के मालिक दंपती और चालक के खिलाफ धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरीनगर फेस-दो कुसुमखेड़ा निवासी प्रवीण सिंह नेगी ने पुलिस को बताया कि वह गोरापड़ाव स्थित शोरूम के ग्रुप डीजीएम के पद पर कार्यरत हैं। आरोप लगाया कि शोरूम मालिक विक्रम चौहान और उनकी पत्नी विजया चौहान आए दिन शोरूम के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर विजया चौहान कार से चालक के साथ आई। उन्हें गेट पर बुलाकर गाली देने लगीं। विरोध करने पर चालक भी गाली देने लगा। इस बीच विक्रम सिंह की उनके मोबाइल पर कॉल आई। विक्रम ने धमकाया तो उन्होंने कॉल रिकार्ड कर ली। एसएसआई काश्मीर सिंह ने बताया कि इस मामले मेें विजया चौहान, विक्रम चौहान और चालक के खिलाफ धारा 504, 506 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed