फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three smugglers arrested with charas and smack

चरस और स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with charas and smack
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। पुलिस ने तीन जगहों पर चेकिंग अभियान चलाकर स्मैक और चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आम्रपाली चौकी पुलिस ने मोमबत्ती फैक्टरी के पास संदिग्धावस्था में खड़े करन सागर निवासी नाथूपुर पाडली लामाचौड़ से 117.05 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार वह क्षेत्र की ही एक महिला से चरस खरीदकर ग्राहकों को बेचता था। पुलिस ने करन सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उधर, काठगोदाम पुलिस ने एक किलो 650 ग्राम चरस के साथ जय दुर्गा कॉलोनी निवासी युगल किशोर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा काठगोदाम पुलिस ने 11.2 ग्राम स्मैक के साथ रहीश मियां निवासी देवलढूंगा थाना काठगोदाम को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed