{"_id":"597264594f1c1b18758b4765","slug":"three-new-express-trains-will-run-from-ramnagar-lalkua","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर, लालकुआं से तीन नई एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर, लालकुआं से तीन नई एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी
कीर्तिराज रुमाल
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : demo pic
कुमाऊं के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे जल्द तीन नई एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने जा रहा है। इन ट्रेनों का संचालन अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा। रामनगर और लालकुआं स्टेशन से कानपुर, मथुरा तक ये गाड़ियां वाया पंतनगर, भोजीपुरा संचालित होंगी। इससे कुमाऊं के हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
कुमाऊं से विभिन्न स्थानों की यात्रियों के सापेक्ष ट्रेनों की कमी को देखते हुए पूवोत्तर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए चार अगस्त को लालकुआं रेलवे स्टेशन से कानपुर अनवर गंज के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
यह एक्सप्रेस गाड़ी सप्ताह में तीन दिन प्रत्येक सोमवार, शुक्रवार, शनिवार को चलेगी। यह एक्सप्रेस गाड़ी पंतनगर, भोजीपुरा होकर कानपुर पहुंचेगी। इसके बाद पांच अगस्त को लालकुआं, मथुरा के बीच सप्ताह में दो दिन सोमवार और शनिवार को नई एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
इसके साथ पांच अगस्त को ही रामनगर से मथुरा के बीच सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को चलने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ होगा। यह ट्रेन रामनगर से काशीपुर होकर लालकुआं पहुंचेगी। यहां से पंतनगर, भोजीपुरा रूट पर संचालित होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि लंबे समय से कुमाऊं के यात्रियों की नई एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की मांग उठ रही थी। इसको देखते हुए पूर्वोेत्तर रेलवे अगस्त के पहले सप्ताह में लालकुआं, रामनगर से तीन नई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है।