{"_id":"5f3c3ff18ebc3eabe945fd07","slug":"three-more-bank-employees-turned-positive-haldwani-news-hld3937825124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के तीन और कर्मचारी निकले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के तीन और कर्मचारी निकले पॉजिटिव
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में आज एक नर्स और एक लैब अटेंडेंट पॉजिटिव आ गया, जबकि बैंक के भी तीन कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। जिले में आज कोरोना के 98 मामले सामने आए हैं।
सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना के 170 मरीज भर्ती हैं। आइसोलेशन में 30 मरीज हैं और 40 मरीजों की हालत गंभीर है। इनमें 32 पॉजिटिव और 8 संदिग्ध मरीज शामिल हैं। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि बेस अस्पताल में आज एक लैब अटेंडेंट और एक नर्स के पॉजिटिव आने के बाद 35 लोगों के सैंपल जांच को भेजे हैं। बताया कि बैंक के भी तीन कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरीश लाल ने बताया कि लैब मंगलवार को भी बंद रही और बुधवार को भी बंद रहने की संभावना है। बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही लैब खोलने पर विचार किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने कहा कि कंटेनमेंट एरिया से सबसे अधिक केस सामने आए हैं। लमजाला ग्राम सभा जंतजवाल गांव में आठ लोग पॉजिटिव आए हैं। भाजपा नेता सचिन ने बताया कि उक्त क्षेत्र को सील होना था मगर अभी तक सील नहीं किया गया है।
विज्ञापन
एक और मरीज को दी प्लाज्मा थेरेपी
हल्द्वानी। एसटीएच में पिछले पांच दिनों से भर्ती एक बुजुर्ग मरीज को प्लाज्मा थेरेपी दी गई। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने हल्द्वानी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग मरीज पांच दिन पहले भर्ती हुए थे। उनको सांस लेने में तकलीफ के साथ ही निमोनिया भी है और किडनी संबंधी परेशानी भी है। आक्सीजन स्तर काफी कम होने के कारण आज उनको प्लाज्मा थेरेपी दी गई। बी पॉजिटिव डोनर को परिजनों ने गाड़ी भेजकर बुलवाया है। बताया कि प्लाज्मा डोनेट करने के लिए कोरोना को मात दे चुका मरीज फोन नहीं उठा रहा है। उन्होंने कोरोना को मात दे चुके मरीजों से अपील की है कि दूसरों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा डोनेट करें। कहा कि प्रशासन ऐसे दानदातों को लाने और ले जाने की सुविधा मुहैया कराए।
मासूम आया डेंगू की चपेट में, एसटीएच में भर्ती
हल्द्वानी। किच्छा निवासी चार वर्षीय शुभम भी डेंगू की चपेट में है। शुभम को एसटीएच के बाल रोग वार्ड में भर्ती कराया है। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि शुभम को चार दिन पहले तेज बुखार और बदन दर्द के चलते परिजन लेकर आए थे। उसकी आईजीएम जांच पॉजिटिव आने के बाद एलाइजा का सैंपल जांच को भेजा गया। एलाइजा पॉजिटिव आने के साथ ही डेंगू की पुष्टि हुई। बताया कि बच्चे की हालत में सुधार है।
कैसे पूरी हो जांच, अभी काल डिटेल का इंतजार
हल्द्वानी। एसटीएच में अभी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। दो जांच रिपोर्ट इस सप्ताह तक आने की उम्मीद है।
बता दें कि 20 जुलाई को एक महिला को प्रसव के लिए तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा था। इसके बाद महिला अस्पताल में परिजनों ने प्रसव कराया था, जबकि प्रसव के दौरान एक मौत के मामले की जांच भी चल रही है। दोनों ही मामलों में एसटीएच के डाक्टरों के बीच हुए संवाद की काल डिटेल रिपोर्ट का इंतजार है। काल डिटेल रिपोर्ट न आने के कारण जांच अटकी पड़ी है।
दूसरी ओर भीमताल के सूर्यागांव से आई कोविड पॉजिटिव महिला को पूरी रात अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर बैठना पड़ा था। इस मामले की जांच भी चल रही थी। सूत्रों के अनुसार महिला ने किसी भी तरह की शिकायत करने से मना कर दिया और अपना वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेजा कि एसटीएच की व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। साफ सफाई के मामले में एसटीएच का चालान हुआ है।
डीएम सविन बंसल ने बताया कि चालान के बाद एडीएम की कोर्ट में मामला चल रहा है। कहा कि दो जांच रिपोर्ट इस सप्ताह तक आ जाएंगी।
दो कंटेनमेंट बनाए गए
हल्द्वानी। ग्राम सुंदरपुर रैक्वाल और ग्राम हैड़ागाजा में कोविड पॉजिटिव केस मिलने के एसडीएम विवेक राय ने माइक्रो कंटेनमेंट बना दिया है। राय ने बताया कि दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्क्रीनिंग और सैंपलिंग की जाएगी। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही माइक्रो कंटेनमेंट से मुक्त करने पर विचार किया जाएगा।
आठ मरीजों के डी डाइमर जांच के सैंपल भेजे
हल्द्वानी। एसटीएच में कोविड मरीजों के लिए शुरू हुई डी डाइमर जांच के बाद मंगलवार को आठ मरीजों के सैंपल लिए गए। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि कोविड पॉजिटिव आठ मरीजों के सैंपल रिपोर्ट आने के बाद पता चल जाएगा कि मरीज कितने गंभीर है और उनके इलाज में क्या बदलाव करना है। बताया कि संदिग्ध मरीज भी अगर गंभीर है तो उनका डी डाइमर सैंपल जांच को भेजा जाएगा।