{"_id":"60c90bec8ebc3e312506f8a3","slug":"three-miscreants-arrested-with-weapons-recovered-two-country-made-guns-a-pistol-and-10-cartridges-haldwani-news-hld4278547158","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहों के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, दो देसी बंदूक, एक तमंचा और 10 कारतूस बरामद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहों के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, दो देसी बंदूक, एक तमंचा और 10 कारतूस बरामद किए
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात दो देसी बंदूक, तमंचा और कारतूस के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के अनुसार तीनों में से दो के खिलाफ नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि तीन युवक अवैध हथियारों के साथ सुभाषनगर बैरियर स्थित टांडा जंगल में छुपे हैं। इस पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार दलबल के साथ पहुंचे और तीनों को पकड़ लिया। सूरज प्रसाद उर्फ लंगड़ा निवासी चकफेरी कालोनी, पंतनगर ऊधमसिंह नगर, प्रताप सिंह बिष्ट उर्फ पिंकी और गोविंद सिंह बिष्ट उर्फ गंगा निवासी शास्त्रीनगर बिंदुखत्ता के पास से दो बंदूक, 10 कारतूस, एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि सभी हथियार गोविंद सिंह के माध्यम से रामपुर जिले के खजूरिया निवासी युवक से मंगाए हैं। पुलिस ने तीनों की बाइक भी सीज कर दी है।
कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सूरज प्रसाद के खिलाफ पंतनगर थाना और नैनीताल जनपद में स्मैक, जान से मारने की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि गोविंद सिंह बिष्ट के खिलाफ लकड़ी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार तीनों लकड़ी तस्करी या जंगली जानवर का शिकार करने के उद्देश्य से टांडा के जंगल में घूम रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी रामपुर से लाकर अवैध असलहे भी बेचने का काम करते हैं।