फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three families from the village school shifted stripe

धारी गांव से तीन परिवारों को स्कूल में शिफ्ट किया

Mon, 04 Jul 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल/गरमपानी (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल/गरमपानी (नैनीताल)। Updated Mon, 04 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Three families from the village school shifted stripe
भू-स्खलन - फोटो : अमर उजाला
भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में पाडली की पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों और बोल्डरों की की वजह से रविवार को तीसरे दिन भी एनएचम में वाहनों की आवाजाही ठप रही। हल्द्वानी से अल्मोड़ा व रानीखेत को आने जाने वाले सभी वाहनों को रामगढ़ ब्लाक के वाया क्वारब होते हुए भेजा गया। रविवार को भी पाडली की पहाड़ी से रुक-रुक कर पत्थर गिरते रहे। जिसके चलते कैंची में सड़क अवरुद्ध हो गई। पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों को देखते हुए प्रशासन ने धारी गांव से तीन परिवारों को पास के स्कूल में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि एनएच में पाडली की पहाड़ी से लगभग छह सौ मीटर ऊंचाई से पत्थर और बोल्डर गिरकर कैंची के पास सड़क में पहुंच रहे हैं। रविवार को भी उक्त स्थान पर पत्थर और मलबे का ढेर लग गया। मौके का निरीक्षण करने पहुंचे कोश्याकुटौली के एसडीएम प्रमोद कुमार, मीडिया कर्मी और होमगार्ड भी पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आने से बाल बाल बचे। एनएच में लगे पत्थरों के ढेर को हटाने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन लगी हुई है। एक बार तो जेसीबी चालक भी पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आने से बच गया। मौके पर एनएच के अधिकारी और पुलिस कर्मी सड़क को खुलवाने में जुटे हैं। सड़क बंद होने के कारण खैरना व गरमपानी में कई ट्रक बीते तीन दिनों से फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


कोट
धारी गांव में भी पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं।जिस वजह से पहाड़ी के नीचे की ओर रह रहे भूपाल राम, हरीश राम और ईश्वरी सिंह के परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से राजकीय प्राथमिक विद्यालय धारी में अस्थायी रूप से शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रमोद कुमार, एसडीएम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed