{"_id":"61ba3b5941071c6fe90cfc5f","slug":"three-caught-kitchha-news-hld4477484168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सोना गिरवी रखने आए तीन लोग ज्वैलर्स ने पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली सोना गिरवी रखने आए तीन लोग ज्वैलर्स ने पकड़े
विज्ञापन
किच्छा कोतवाली में नकली सोना दिखाते ज्वैलर्स।
- फोटो : KITCHHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्दू गली में सुनार की दुकान पर नकली सोना गिरवी रखने आये दंपति और उनके एक साथी को दुकानदार ने दबोच लिया। तीनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बाद में पता चला कि महिला छह दिन पहले भी एक सुनार से 25 हजार रुपये उधार ले जा चुकी है।
सिद्दू गली स्थित सुनार की दुकान पर बुधवार देर शाम एक महिला और दो पुरुष सोना गिरवी रखने आये तो दुकानदार को सोना नकली होने का शक हुआ। उसने जब जांच की तो वह नकली निकला। उसने तीनों लोगों को पकड़ लिया। इस बीच नकली सोना गिरवी रखने आई महिला की जानकारी अन्य सुनारों को हुई तो कई दुकानदार मौके पर पहुंच गए। इस बीच बोरिंग गली के एक सर्राफ भी वहां पहुंच गए। उन्होंने महिला को पहचान लिया। बताया कि इस महिला से उन्होंने एक हार छह दिन पहले 25 हजार रुपये में गिरवी रखा है। शक होने पर उन्होंने अपनी दुकान जाकर जब गांठ की जांच की तो सोने का हार नकली निकला।
घटना की सूचना पर पुलिस टीम पहुंच गई और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक सर्राफ से जुड़े कारोबारियों की कोतवाली में भीड़ लग गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी सिरौली क्षेत्र के हैं जिनमें दो पति-पत्नी हैं, जबकि तीसरा व्यक्ति उनका पड़ोसी है।