{"_id":"29a7658c5afffc98d079331a5cde8664","slug":"thousands-of-mobile-store-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान से हजारों की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की दुकान से हजारों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Tue, 28 Apr 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
शहर में चोरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रविवार रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान से हजारों की चोरी की। जबकि ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला उत्तरी खताड़ी निवासी राहुल वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात सवा नौ बजे वह घासमंडी स्थित मोबाइल की दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। इसी रात चोरों ने उनकी दुकान से 12 हजार की नकदी, 13 हजार के रिचार्ज कूपन समेत ग्राहकों के 12 पुराने मोबाइल फोन चुरा लिए।
विज्ञापन
वहीं घासमंडी स्थित ज्वैलर्स मंटू गोनियाल ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान का भी ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन