फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   This place has become a bus stand, if there is a jam then it will be jammed

Nainital News: यह जगह तो बस स्टैंड बनकर रह गई, जाम लगे तो लगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
This place has become a bus stand, if there is a jam then it will be jammed
हल्द्वानी। दिन-बृहस्पतिवार, स्थान-कालाढूंगी चौराहा। समय-2:35 बजे। अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी कुछ कम थी और रुक-रुककर हवा चल रही थी। वाहनों के साथ-साथ चौराहे पर राहगीरों की भी आवाजाही बनी हुई थी। तभी बरेली की ओर से सिटी बस संख्या यूके 04 पीए 0379 धड़धड़ाते हुए आई और चौराहे के सामने बीच सड़क पर खड़े होकर यात्रियों को उतारने लगी। इससे मौके पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।
विज्ञापन


2:50 बजे फिर हरियाणा रोडवेज की बस चौराहे पर खड़ी होकर यात्री उतारने लगती है। इसी बीच कालाढूंगी की ओर से एक स्कूटी सवार तीन युवतियां टर्न लेते हुए नैनीताल रोड पर प्रवेश करती हैं और धड़धड़ाते हुए कालू सिद्ध मंदिर के आगे से होते हुए ऊपर की ओर बढ़ जाती हैं। उसके बाद हर पांच मिनट पर कभी उत्तराखंड रोडवेज, कभी यूपी रोडवेज तो कभी पहाड़ की ओर जाती सिटी बसें चौराहे पर सड़क के बीचोबीच खड़े होकर यात्रियों को उतारती नजर आईं।
विज्ञापन

दोपहर 3:00 बजे कालाढूंगी रोड के दोनों ओर टेंपो और रिक्शे खड़े होने लगे और उनके चालक कठघरिया, ऊंचापुल की आवाज लगाते हुए सवारियां तलाशते रहे। आधे घंटे की अवधि में मौके पर न तो पुलिस दिखी और न ही होमगार्ड। शहर के अति व्यस्त रहने वाले इस चौराहे पर यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे संचालित होते नजर आई। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed