फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Thieves searched the house of a woman who went to her daughter's house in Rajasthan

Nainital News: बेटी के घर राजस्थान गई महिला का घर चोरों ने खंगाला

Sun, 23 Feb 2025 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 23 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Thieves searched the house of a woman who went to her daughter's house in Rajasthan
लालकुआं/ नैनीताल। आंखों का ऑपरेशन कराने बेटी के घर गई बिंदुखत्ता निवासी महिला के घर के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने जेवरात और नगदी चुरा ली। पीड़िता ने बिंदुखत्ता पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिंदुखत्ता तिवारी नगर टूटी पुलिया निवासी बसंती तिवारी एक माह पूर्व राजस्थान में अपनी बेटी के घर आंखों का ऑपरेशन कराने गई थी। दो दिन पूर्व महिला के बटाईदार ने बताया कि उसके घर का दरवाजा खुला है तथा अंदर सामान बिखरा है। बसंती देवी ने अलमारी के अंदर रखे जेवरात और नगदी गायब देखी तो वह परेशान हो गई। पीड़िता के अनुसार अज्ञात चोर उसके घर से तीन तोला सोने के जेवरात और 25,000 रुपये समेत काफी सामान ले गए।पीड़िता ने मामले की तहरीर देते हुए पुलिस से चोरों का पता लगाकर उसका सामान दिलाने की गुहार लगाई है। इधर, चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह ने कहा कि जांच कर रहे हैं। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed