फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   They used to come from UP and commit theft in Haldwani, two arrested, one absconding

Nainital News: यूपी से आकर हल्द्वानी में करते थे चोरी, दो गिरफ्तार, एक फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
They used to come from UP and commit theft in Haldwani, two arrested, one absconding
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। पुलिस ने कार्तिकेय कॉलोनी में छह जुलाई को हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक आरोपी अब भी फरार है। घर से चोरी 10 लाख कैश में पुलिस 4600 रुपये ही बरामद कर पाई है। यही हाल जेवर का भी है।
विज्ञापन



बहुउद्देशीय भवन के सभागार में मंगलवार को एसपी सिटी प्रकाश चंद और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूर्व लिपिक के बेटे नितिन सूर्या ने बीती 11 जुलाई को घर से लाखों के जेवरात और 10 लाख रुपये कैश चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि जांच के दौरान करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। दोनों हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित हनीफ होटल में ठहरे थे। होटल के रिकॉर्ड से तीनों के पहचान संबंधी दस्तावेज मिले जिसमें आरोपियों के पते की जानकारी मिली। टीमें यूपी के संभल पहुंची। पता चला कि आरोपी दोबारा हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने सोमवार रात मुखानी क्षेत्र के पूरनपुर तिराहे से यूपी के संभल जिला चंदौसी निवासी अफजल और सैमरी थाना राजपुरा के आशिफ अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में नबाब अली निवासी सैमरी थाना राजपुरा संभल भी चोरी में शामिल था। पुलिस ने दो आरोपियों से चार चांदी के सिक्के, चार सोने की अंगूठी, चार जोड़े झुमके, चार चांदी की पायल, 12 चांदी के बिछुए, एक सोने का सिक्का और 4600 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने चोरी का जो माल बरामद किया है, वह मुकदमें में लिखाए गए कैश और जेवर से बहुत कम है।
विज्ञापन



जल्द ही अन्य सामान बरामद करेंगे

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि जल्द ही चोरी का अन्य सामान भी बरामद किया जाएगा। नवाब अली फिलहाल फरार है। एसपी सिटी ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यूपी से आते होटल मे रूकते और करते थे रेकी, चोरी

पूछताछ में सामने आया कि चोर यूपी से आते थे। यहां घनी आबादी के बीच होटल में रहते थे। दो-तीन दिन रेकी करते और बंद घर को निशाना बनाते थे। फिर यहां से अलग-अलग बसों में यूपी के लिए रवाना हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed