फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   They began a hunger strike in the morning and ended it in the evening following assurances.

Nainital News: सुबह भूख हड़ताल पर बैठे, शाम को आश्वासन पर खत्म की

Tue, 02 Jun 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 02 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
They began a hunger strike in the morning and ended it in the evening following assurances.
हल्द्वानी। गौलापार स्थित विजयपुर गांव के ग्रामीण सूखी नदी पर पुल बनवाने की मांग के लिए सोमवार सुबह भूख हड़ताल पर बैठ गए। शासन प्रशासन और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर बाद एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से वार्ता हुई। पांच जून से पुल निर्माण शुरू कराने संबंधी आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य लीला बिष्ट और पूर्व बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में विजयपुर के ग्रामीण सोमवार को बुद्ध पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने कहा कि पिछले कई साल से वह सूखी नदी में पुल बनाने की मांग करते आए हैं लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। पुल न होने के कारण गांव के सैकड़ों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

दोपहर बाद लोनिवि के ईई प्रत्यूष कुमार ने पूर्व बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट को फोन कर वार्ता करनी चाही। कुछ देर बाद एसडीएम मोनिका और ईई बुद्ध पार्क पहुंचे। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से पुल निर्माण को मंजूरी दे दी गई है और पांच जून से निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने भूख हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। वहां महेश चंद्र, गोविंद सिंह, परमानंद, तुलसी, आशा पांडे, नवल जोशी, मोहन चंद्र, देवकी नंदन, अनिता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed