फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   These days artificial oxygen is being given to Naini Lake 24 hours a day.

Nainital News: इन दिनों 24 घंटे नैनीझील को दी जा रही है कृत्रिम ऑक्सीजन

Sun, 21 Jul 2024 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 21 Jul 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
These days artificial oxygen is being given to Naini Lake 24 hours a day.
नैनीताल। नैनीझील के पारिस्थितिक तंत्र के संतुलन और मछलियों के जीवन के लिए इन दिनों झील को 24 घंटे कृत्रिम ऑक्सीजन दी जा रही है। अन्य महीनों में इसमें लगभग चार से पांच घंटों की कटौती की जाती है। चौबीस घंटे ऑक्सीजन प्लांट खोले जाने के कारण झील का पीएच और ऑक्सीजन लेवल मछलियों के जीवन के अनुकूल बना हुआ है जिसे नियमित रूप से मापा भी जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दशकों में पारिस्थितिक तंत्र के असंतुलन से झील मृत सी हो गई थी। जिला विकास प्राधिकरण की ओर से वर्ष 2007 में पंतनगर विवि की देखरेख में ग्लोबल एक्वा ट्रीटमेंट टेक्नोलॉली संस्था के माध्यम से कृत्रिम ऑक्सीजन की पहल हुई। तब से अब तक दो प्लांट और 30 डिस्क के माध्यम से झील को ऑक्सीजन दी जा रही है।
विज्ञापन

इंचार्ज आनंद कोरंगा ने बताया कि अन्य महीनों में प्लांट को करीब चार घंटे बंद किया जाता है लेकिन इन दिनों नैनझील के कैचमेंट में स्थित नालों से मिट्टी, मलबा आदि आने के कारण झील का पारिस्थितिक तंत्र गड़बड़ा रहा है। इस कारण इन दिनों 24 घंटे ऑक्सीजन प्लांट को खोला जा रहा है। वर्तमान में झील के ऊपरी सतह पर ऑक्सीजन स्तर 8.91 है जबकि तलहटी पर 6.23 मिग्रा प्रति लीटर है। वहीं पीएच स्तर 7 से 10 मिग्रा प्रति लीटर है जिसका मानक 7.8 है जबकि पारदर्शिता दो मीटर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed