फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There will be a two lane highway from Ramnagar to Shankarpur.

Nainital News: रामनगर से शंकरपुर तक टू लेन होगा हाईवे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
There will be a two lane highway from Ramnagar to Shankarpur.
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर से मरचूला शंकरपुर तक टू लेन हाईवे निर्माण की डीपीआर तैयार करने के लिए 52 लाख रुपये का बजट मंजूर हो गया है। इस हाईवे के बनने से दो मंडल और तीन जिलों की जनता का पहाड़ का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 309 पर रामनगर से लेकर शंकरपुर तक 42 किलोमीटर हाईवे को अब टू लेन बनाने की तैयारी की चल रही है। हाईवे को टू लेन करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। एनएच के सहायक अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि हाईवे को बनाने के लिए एनएच खंड को डीपीआर बनाने के लिए 52 लाख रुपये मिले हैं और डीपीआर टीसीएस कंपनी की ओर से तैयार की जा रही है। संबंधित कंपनी मार्ग का सर्वे भी करेगी।
विज्ञापन




वन विभाग की अनापत्ति जरूरी

रामनगर से शंकरपुर हाईवे को सात मीटर चौड़ा करने के लिए वन विभाग की अनापत्ति भी ली जाएगी। रामनगर से लेकर शंकरपुर तक रामनगर वन प्रभाग, अल्मोड़ा वन प्रभाग व कालागढ़ टाइगर रिजर्व आता है। अब टू लेन हाईवे टाइगर रिजर्व और दो वन प्रभाग से होकर गुजरेगा। टू लेन हाईवे वन्यजीवों को ध्यान में रखते हुए भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाईवे पर 10 हजार वाहनों को दबाव

रामनगर से लेकर शंकरपुर तक हाईवे पर दस हजार से अधिक वाहनों को दबाव है। इस मार्ग से गढ़वाल, सल्ट सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्र के वाहन गुजरते हैं। वहीं स्थानीय लोग भी रामनगर आने-जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। सर्वे करने वाली कंपनी इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए डीपीआर तैयार करेगी।




पर्यटन दृष्टि से हाईवे बेहद जरूरी

रामनगर से लेकर शंकरपुर तक कॉर्बेट पार्क का दुर्गापुरी पर्यटन जोन है। जंगल सफारी के लिए पर्यटक इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। अल्मोड़ा वन प्रभाग के मोहान रेंज में भी पर्यटन जोन बन रहा है। ऐसे में पर्यटन को सुगम बनाने के लिए इस हाईवे का चौड़ा होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed