{"_id":"656ce30720868770db0ee06a","slug":"there-was-jam-throughout-the-day-on-the-main-roads-of-the-city-haldwani-news-c-337-1-ha11003-3817-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शहर के मुख्य मार्गों पर दिनभर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शहर के मुख्य मार्गों पर दिनभर लगा जाम
Mon, 04 Dec 2023 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी में बेस अस्पताल के निकट लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
हल्द्वानी। शहर के मुख्य मार्गों पर रविवार दिनभर जाम के बीच वाहन फंसे रहे। शादियाें का सीजन और रविवार होने से वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण ट्रैफिक रेंगकर चलने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। एचएच इंटर कॉलेज के पास अतिक्रमण की कार्रवाई की वजह से रामपुर रोड और इससे जुड़े लिंक मार्गों पर भी जाम लगा रहा।
रविवार को नैनीताल रोड पर सैलानियों के वाहनों से रोडवेज के आसपास जाम के कारण वाहनों को रेंग रेंगकर चलना पड़ा। मुख्य बाजार और सिंधी चौराहे के पास दो किलोमीटर लंबे जाम में लोगों के पसीने छूट गए। कुछ ऐसा ही हाल कालाढूंगी रोड पर भी रहा। लालडांठ चौराहे से कुसुमखेड़ा चौराहे तक वाहनों को एक किलोमीटर दूरी तय करने में करीब 15 से 20 मिनट लग गए। संवाद