{"_id":"60832b268ebc3e908b372a30","slug":"there-is-no-shortage-of-oxygen-in-nainital-district-haldwani-news-hld422492693","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल जिले में नहीं है ऑक्सीजन की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल जिले में नहीं है ऑक्सीजन की किल्लत
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। खपत और मांग के अनुरूप ऑक्सीजन गैस सिलिंडरों की आपूर्ति हो रही है।
औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि जिले में प्रतिदिन लगभग 1200 ऑक्सीजन सिलिंडरों की मांग के अनुसार खपत हो रही है। जिले में पर्याप्त ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं। ऑक्सीजन गैस के दो वितरक आपूर्ति कर रहे हैं। ऑक्सीजन की आपूर्ति होम क्वारंटीन कोविड मरीजों के अलावा एंबुलेंसों, सुशीला तिवारी चिकित्सालय, सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों में प्राथमिकता के साथ ही जा रही है। कोविड के अलावा सांस और अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को अगर ऑक्सीजन की जरूरत है तो डॉक्टर का पर्चा दिखाने पर ही सिलिंडर मिल सकेंगे।
ऑक्सीजन का अनाधिकृत भंडारण मिला तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने चेतावनी दी है कि ऑक्सीजन का अनाधिकृत भंडारण गैर कानूनी है और अगर किसी के पास भंडारण मिला तो कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि केवल जरूरतमद लोग ही ऑक्सीजन सिलिंडर लें। ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति करने वाले आपूर्तिकर्ताओं से व्यक्ति संबंधित मरीज की कोविड पॉजटिव रिपोर्ट, डॉक्टर का पर्चा और मरीज का आधार कार्ड देना होगा। ऑक्सीजन सिलिंडर लेने वालों को तीन दिन के भीतर प्रयुक्त खाली या भरा सिलिंडर आपूर्तिकर्ता को अनिवार्य रूप से वापस करना होगा। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
तैनाती स्थल न छोड़े अधिकारी और कर्मचारी
हल्द्वानी। सरकारी कार्यालयों को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने के लिए तीन दिन बंद किया गया है। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी सार्वजनिक अवकाश समझकर तैनाती स्थल किसी भी दशा में न छोड़ें। जिला छोड़ने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ कोविड 19 एक्ट के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि अपने कार्यालयों के भीतर और आसपास के क्षेत्र को निर्धारित मानकों के अनुसार सैनिटाइज कराएं। आवश्यक सेवाओं से संबंधित जो कार्यालय खुले हैं उनको निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही कार्मिकों की उपस्थिति कराई जाए। ऐसे कार्यालयों में अनिवार्य रूप से मास्क, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन किया जाए। सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कोविड कार्यों से जुड़े समस्त कार्यालय अनिर्वाय रूप से खुले रहेंगे। जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारी अनावश्यक यात्राएं और भ्रमण न करें और संक्रमण के खतरे से बचें।
कंट्रोल रूप में प्रेक्षक तैनात
हल्द्वानी। कोविड केयर सेंटर, स्टेजिंग एरिया और मिनी स्टेडियम में प्रेक्षकों की तैनाती सीडीओ ने की है। सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी ने अखिलेश कुमार शुक्ला, सहायक निदेशक बचत मोबाइल नंबर 94524-63700 और पीएस भंडारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मोबाइल नंबर 97566-96810 को नोडल अधिकारी बनाया है। जबकि इंद्र सिंह हालसी मुख्य प्रसार अधिकारी मोबाइल नंबर 63965-95524 एवं एमसी जोशी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मोबाइल नंबर 84768-14425 को आराक्षित रखा गया है। कोविड कंट्रोल रूम में धनपत कुमार मुख्य कृषि अधिकारी और एबी कांडपाल अधिशासी अभियंता लोनिवि को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। मुख्य कृषि अधिकारी के सहयोगी के रूप में व्योमा जैन जिला प्रोवेशन अधिकारी एवं डीपी सिंह सहायक निदेशक डेयरी को संबंद्ध किया गया है। कांडपाल के साथ धीरज सिंह कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी और कमल जोशी सहायक श्रम आयुक्त कार्य करेंगे। डॉ. राजेश रंजन उप परियोजना निदेशक और भूपेंद्र सिंह बिष्ट सहायक निदेशक डेयरी को आरक्षित रखा गया है।
ये भी हैं कंट्रोल रूम के नंबर
कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी धनपत कुमार ने बताया है कि कोविड-19 से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान और जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए हल्द्वानी कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। कंट्रोल रूम में चार लैंड लाईन फोन 05946-250044, 250077,253850, 281234 निरंतर कार्यरत है। कोविड 19 से संबंधित जानकारी और समस्याओं के लिए कोई भी व्यक्ति उक्त नंबरों पर फोन कर सकता है।
10 से दो बजे तक ही संचालित होंगे बैंक
हल्द्वानी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले की बैंकों में लेनदेन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ही होगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व एसएस जंगपागी ने बताया कि राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने बैंकों के लिए आदेश जारी किए हैं। दोपहर दो से से शाम चार बजे के बीच बैंक अपना नियमित कार्य निपटाएंगे और इसके बाद बैंक बंद हो जाएंगे। यह आदेश 15 मई तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा कि बैंकों के शाखा प्रबंधक बिना मास्क वाले ग्राहकों को किसी भी हाल में प्रवेश न दें। साथ ही सामाजिक दूरी बनाने के लिए बैंक के भीतर गोले बनवाएं। ग्राहकों के हाथ सैनिटाइज करने के साथ ही थर्मल स्कैनिंग कराएं। कोविड 19 के नियमों का पालन कराने के लिए मुख्य द्वारा पर किसी गार्ड या कर्मी की तैनाती आवश्यक रूप से करेंगे।