फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There is a need to protect the Constitution from attempts to amend it: Pal

संविधान को संशोधन की कोशिशों से सुरक्षित रखने की जरूरत : पाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
There is a need to protect the Constitution from attempts to amend it: Pal
हल्द्वानी। नगर निगम के सभागार में रविवार को संविधान बचाओ सभा का आयोजन किया गया। इसमें कुमाऊं के सभी जिलों से 300 से अधिक आंबेडकरवादी कार्यकर्ता एक मंच पर एकजुट हुए और अपने विचार रखे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि संविधान को राजनीतिक बल और संशोधन की कोशिशों से सुरक्षित रखने की जरूरत है। संविधान के सिद्धांतों के साथ छेड़छाड़ हानिकारक होगी। रवि पाल ने कहा कि आरक्षण के अधिकारों की सुरक्षा होनी चाहिए। आरक्षण व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू करना आवश्यक है। एससी-एसटी वर्ग के अधिकारों के साथ कोई भी समझौता अस्वीकार्य होगा।
विज्ञापन

अमित आर्य ने कहा कि सांविधानिक प्रावधानों के तहत बड़ी संख्या में लोगों की नियुक्ति होनी चाहिए लेकिन एससी-एसटी समाज के लोगों के लिए आरक्षण के बिना यह प्रक्रिया अधूरी रहेगी। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में एससी-एसटी समाज के बच्चों को नियमानुसार छात्रवृत्ति और सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई। यहां डॉ. मोहन सिंह लसपाल, आशु पडालिया, जीआर टमटा, शिव गणेश, अमित आर्य, राजेश वाल्मीकि, दीपक आर्य, कपिल बुक्सा, शिशुपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed