फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There is a lot of gaiety on the new year, but jam spoils the fun

Nainital News: नए साल पर खूब उल्लास, पर जाम ने किया मजा खराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
There is a lot of gaiety on the new year, but jam spoils the fun
रामनगर के गर्जिया मंदिर में लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : RAMNAGAR
नए साल में लोगों में उल्लास और उत्साह दिखाई दिया। कोविड से जुड़ी कुछ बंदिशें कम होने से और नए साल का पहला दिन रविवार होने पर लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दिन की शुरुआत की। शीतला मंदिर, बेल बाबा मंदिर समेत अन्य धर्मस्थलों में भी भक्तों की दर्शन पूजन के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। वहीं रानीबाग-काठगोदाम मार्ग, रामनगर-आमडंडा-ढिकुली से रिंगौड़ा तक जाम लगा रहा। जाम से नव वर्ष की खुशी मनाने के लिए निकले लोगों के आनंद में खलल भी पड़ा। नैनीताल में माल रोड पर वाहन रेंगकर चले। कैंची धाम के पास भी जाम लगा रहा। जाम के कारण बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ। हल्द्वानी से नैनीताल के लिए बसों के कम फेरे लग सके।
विज्ञापन

हल्द्वानी/रामनगर/नैनीताल/भीमताल/भवाली। नए साल के स्वागत पर हल्द्वानी शहर को जाम की समस्या से बचाने के लिए सप्ताह भर से पुलिस की तैयारियां चल रही थीं। दो दिन पहले एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने जिले भर में लागू होने वाला रूट डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया था।
विज्ञापन

30 दिसंबर की शाम से लागू होने के बाद रूट डायवर्जन सही चल रहा था। पर्यटकों को शहर के बाहर से ही निकाला जा रहा था। पर रविवार को नैनीताल हाईवे पर शीशमहल से लेकर रानीबाग और उसके आगे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सैकड़ों वाहनों के पहिये थमे के थमे रह गए। कई घंटे राहगीरों और पर्यटकों को जाम से जूझना पड़ा। करीब तीन किमी तक लगे जाम की एक वजह काठगोदाम स्टेशन पर पहुंचने वाले पर्यटकों की गाड़ियां रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं साल के पहले दिन मंदिर जाने वालों की वजह से भी सड़क किनारे वाहनों का पार्क होना भी एक वजह रहा। हालांकि काठगोदाम पुलिस और यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। वहीं करीब तीन किमी लंबे जाम को खुलवाने में पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। कॉलटैक्स से नहर कवरिंग मार्ग, काठगोदाम पुल पर भी वाहनों की कतारें लगी थीं।
--
जाम की वजह से रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। रविवार के दिन हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर कई जगह जाम की स्थिति बनी जिस वजह से रोडवेज की बसों का संचालन कम हो पाया। नैनीताल रूट पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नए साल के अवसर पर बाहरी राज्यों से नैनीताल जाने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक रही। सुबह से ही नैनीताल जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने निर्णय लिया कि बसों के फेरों को और बढ़ाया जाएगा। 31 दिसंबर को हल्द्वानी से नैनीताल रूट पर रोडवेज ने बसों के 80 फेरे लगाए थे। रविवार को 100 फेरे लगाने की योजना थी। सुबह से जैसे जैसे दिन चढ़ा नैनीताल रोड पर जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। इस वजह से बसों के फेरे बढ़ाने की योजना ठप हो गई।
शाम को हल्द्वानी से नैनीताल के लिए छह बसें जानी थीं। लेकिन ये बसें भी नहीं जा पाईं। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार नए साल के अवसर पर उन्हें अच्छी कमाई की उम्मीद थी लेकिन रविवार को जाम की वजह से बड़ा झटका लग गया।
कोट
31 दिसंबर को हल्द्वानी डिपो की अच्छी कमाई हुई थी। हालांकि एक जनवरी को हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर जाम की वजह से बसों का संचालन प्रभावित रहा। वहीं अन्य रूटों पर बसों का संचालन सुचारु रहा। - सुरेंद्र बिष्ट, एआरएम, हल्द्वानी
--
शाम को बसों के लिए मारामारी, खिड़कियों से चढ़ीं सवारियां
नैनीताल। नव वर्ष के दिन दोपहर के बाद सैलानियों ने घरों को लौटना शुरू किया। शाम चार बजे रोडवेज स्टेशन पर सैलानियों का जमावड़ा लग गया। बस में सीट पाने के लिए सैलानियों और स्थानीय लोगों जद्दोजहद करते देखा गया। सीट पाने के लिए कई सैलानी खिड़कियों से बस में चढ़े। इस दौरान सीट को लेकर कई बार सैलानियों में बहस भी हुई। संवाद
कोट
नववर्ष के दिन शहर में यातायात सामान्य रहा। दो बजे के बाद शहर में वाहनों का दबाव ज्यादा होने पर रूसी बाईपास में कुछ देर के लिए बाहरी वाहनों को रोका गया। नैनीताल में यातायात व्यवस्था सुचारु रही। - डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम व यातायात, नैनीताल
-------
मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ की नए साल की शुरुआत
गर्जिया और कैंची में लगा जाम, व्यवस्था में जुटी रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी/नैनीताल/भीमताल/भवाली/रामनगर। साल 2023 की शुरुआत आम लोगों ने मंदिरों और आराध्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना के साथ की सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लेकर नए साल में परिवार, समाज, प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।
हनुमान धाम, गर्जिया में उमड़े भक्त
रामनगर के हनुमान धाम और गर्जिया मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। दोनों मंदिरों में भंडारा हुआ। गर्जिया मंदिर क्षेत्र में हाईवे पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस प्रशासन जाम खुलवाने में जुटा रहा। इस मौके पर हनुमान धाम के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य विजय, योगेश जिंदल, राजीव अग्रवाल, सतनाम सिंह, दिनेश अग्रवाल, प्रेम जैन, पवन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुनील गोयल, राजेंद्र गोयल आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
बाबा, गोल्ज्यू का आशीर्वाद लेने पहुंचे 20 हजार से अधिक श्रद्धालु
साल के पहले दिन रविवार को कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज और घोड़ाखाल में गोल्ज्यू देवता का आशीर्वाद लेने के लिए 20 हजार से अधिक भक्त पहुंचे। भक्तों ने कैंची में बाबा के दर्शन कर चने का प्रसाद ग्रहण किया। सुबह सात बजे से ही कैंची मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। देश के कोने-कोने से आए भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक बिनोद जोशी ने भीड़ का अंदेशा देखते हुए चने के प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में भी सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही। पुजारी कैलाश जोशी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए एक साथ कई परिवारों को पूजा अर्चना कराई।
नैनीताल में नव वर्ष के पहले दिन मंदिरों में रही भीड़
नव वर्ष के पहले दिन नगर के विभिन्न मंदिरों में लोगों की भीड़ लगी रही। नैनीताल के मल्लीताल स्थित नयना देवी मंदिर में सुबह से ही सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। 51 शक्तिपीठों में से एक होने की मान्यता के चलते बहुसंख्यक सैलानी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। इसके अलावा समीप में स्थित पाषाण देवी, शिव मंदिर, गोलू मंदिर व शनि मंदिर में भी लोगों की आवाजाही लगी हुई थी। इसके अलावा हल्द्वानी रोड में स्थित हनुमान गढ़ मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी हुई थी। यहां काफी संख्या में पर्यटक भी पहुंचे।
सैलानियों की भीड़ से गुलजार रहा नैनीताल
खुशनुमा मौसम के बीच दिन भर सैलानियों ने किया नौकायन
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीताल। इस बार थर्टी फर्स्ट के दूसरे दिन रविवार होने से नगर में पर्यटकों की अच्छी भीड़ रही। नगर समेत आसपास के सभी पर्यटक स्थल भी सैलानियों से गुलजार रहे। दिन भर पर्यटकों के जाने का सिलसिला भी जारी रहा। अधिकतर पर्यटकों ने नौकायन, घुड़सवारी का लुत्फ उठाया। पूरे दिन नैनीझील नौकाओं से पटी रही। वर्ष के पहले दिन सैलानियों ने मंदिर, गुरुद्वारे में मत्था टेक पूजा अर्चना की।
वर्ष 2022 के आखिरी दिन शनिवार और 2023 के पहले दिन रविवार को पर्यटन कारोबार भी बेहतर रहा। आसपास के पर्यटक स्थलों में रुके सैलानी भी रविवार को नैनीताल पहुंचे। दिन में यह भीड़ 31 दिसंबर के बराबर ही रही। नए साल के पहले दिन यातायात व्यवस्था सामान्य रही। रूसी बाईपास स्थित अस्थायी पार्किंगों स्थलों पर भई वाहन नहीं रोके गए। सुबह से शाम तक नगर के पर्यटन स्थलों मालरोड, पंतपार्क, रिंक हाल, मल्लीताल बाजार, भोटिया बाजार, तिब्बती बाजार और चाट मार्केट में सैलानियों की भीड़ रही।

------------
नौकाओं से पटी नैनी झील
नैनीताल। नव वर्ष के मौके पर पूरे दिन नैनी झील नौकाओं से पटी रही। सैलानियों ने खूब नौकायन किया। पाल नौकाओं ने भी झील की सुंदरता में चार चांद लगाए। सैलानियों ने नौकायन के दौरान मस्ती भी की। नाव चालक समिति के अध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को सैलनियों की की वजह से नाव चालकों ने अच्छा कारोबार किया। घोड़ा चालक समिति अघ्यक्ष मो. उमर ने बताया कि शनिवार, रविवार घुड़सवारी करने के लिए सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा।

तल्लीताल रोडवेज स्टेशन में सीट को लेकर मशक्कत करते यात्री।

तल्लीताल रोडवेज स्टेशन में सीट को लेकर मशक्कत करते यात्री।- फोटो : NAINITAL

कैंची में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद

कैंची में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद- फोटो : BHIMTAL

रामनगर में हनुमान धाम मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़।

रामनगर में हनुमान धाम मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़।- फोटो : RAMNAGAR

नैनीताल के नैनीझील में नौकायन करते सैलानी।

नैनीताल के नैनीझील में नौकायन करते सैलानी।- फोटो : NAINITAL

साल के पहले दिन मां नयना देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

साल के पहले दिन मां नयना देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।- फोटो : NAINITAL

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed