फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There are 971 guest teachers posted to schools in 2780

971 स्कूलों में 2780 गेस्ट टीचर हैं तैनात

Wed, 28 Oct 2015 11:46 PM IST
भूपेंद्र मोहन रौतेला/अमर उजाला, नैनीताल।
भूपेंद्र मोहन रौतेला/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Wed, 28 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन

अक्सर स्कूलों में जब कोई प्रशासनिक या विभागीय अधिकारी औचक निरीक्षण करते हैं तो उन्हें अधिकांश स्कूलों में बच्चों का शैक्षिक स्तर कमजोर मिलता है, लेकिन इन अधिकारियों ने कभी यह नहीं सोचा कि जब स्कूलों में नियमित टीचर ही नहीं होंगे तो बच्चों के शिक्षा का स्तर कैसे सुधेरगा।

विज्ञापन


कुमाऊं के सरकारी माध्यमिक स्कूलों को ही लें तो वर्तमान में 971 स्कूल 2780 गेस्ट टीचर (अतिथि शिक्षक) के हवाले चल रहे हैं। लंबे समय से इन स्कूलों में नियमित एलटी टीचरों व प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हो पायी है। ऐसे में खुद ही अनुमान लगाया जा सकता है कि सरकार व विभागीय अधिकारी बच्चों के भविष्य के प्रति कितने संवेदनशील हैं।
विज्ञापन


कुमाऊं में 419 हाईस्कूल और 552 इंटर कालेज हैं। जिसमें प्रवक्ता (पुरुष शाखा) में स्वीकृत 4276 पदों के सापेक्ष 2705 पद ही भरे गए हैं जबकि 1571 पद रिक्त हैं। प्रवक्ता (महिला शाखा) में स्वीकृत 729 के सापेक्ष 423 पद ही भरे गए हैं जबकि 306 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलटी (पुरुष शाखा) में स्वीकृत 7070 के सापेक्ष 6132 पद भरे गए हैं जबकि 938 पद खाली हैं। एलटी (महिला शाखा) में स्वीकृत 1115 के सापेक्ष 980 पद रिक्त हैं जबकि 135 पद रिक्त हैं।

पिछले लंबे समय से नियमित शिक्षकों के टोटे से गुजर रहे स्कूलों ने गेस्ट टीचरों की तैनाती के बाद जरूर राहत तो महसूस की है लेकिन प्रवक्ता व एलटी के शिक्षकों की नियमित नियुक्ति नहीं होने से बेरोजगारों में बेहद गुस्सा बना है।

विभाग में प्रवक्ता संवर्ग में 1200 पद तथा एलटी स्नातक वेतनक्रम में 2500 पदों पर परीक्षा भी आयोजित हो चुकी है। प्रवक्ता के पदों पर लोक सेवा आयोग की ओर से साक्षात्कार प्रक्रिया चल रही है जबकि एलटी का रिजल्ट हाईकोर्ट में विचाराधीन होने से अभी तक घोषित नहीं हो पाया है।

गेस्ट टीचर एल टी संवर्ग में तैनाती की स्थिति

जिला           महिला शाखा         पुरुष शाखा
नैनीताल            27                    75
अल्मोड़ा          44                           25
पिथौरागढ़         22                         224
ऊधमसिंहनगर    59                        142
चंपावत           22                        135
बागेश्वर           00                        150
.....................................................................
कुल            174                        977
.....................................................................

गेस्ट टीचर प्रवक्ता संवर्ग में तैनाती की स्थिति
जिला           महिला शाखा         पुरुष शाखा
नैनीताल           31                   226
अल्मोड़ा           68                   308
पिथौरागढ़          57                   372
ऊधमसिंहनगर     42                   130
चंपावत            28                   168
बागेश्वर            21                    178

...................................................................
कुल               247                 1382
.....................................................................     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed