फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Theft worth lakhs in broad daylight from hotelier's house

Nainital News: होटल कारोबारी के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs in broad daylight from hotelier's house
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के चिल्किया में चोरों ने होटल कारोबारी के घर से लाखों का माल उड़ा दिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में चोर घर में घुसते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

गेवाड़ होटल के मालिक राम सिंह पटवाल का चिल्किया पोस्ट ऑफिस के पास घर है। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे वह पत्नी बंसती देवी के साथ निजी काम से रामनगर बाजार गए थे। दोपहर करीब दो बजे वह घर लौटे तो मकान के अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी खुली थी और उसमें रखे सात लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। राम सिंह पटवाल ने बताया कि बेटे रोहित का तलाक हुआ था। केस के सेटलमेंट के लिए रिश्तेदारों से पांच लाख रुपये लिए थे जिन्हें तीन दिन बाद लौटाना था। दो लाख रुपये होटल कारोबार के थे। छत के रास्ते घर में घुसे दो चोर सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पुलिस जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed