{"_id":"652ce1f569561500e9027584","slug":"theft-worth-lakhs-from-mahindra-showroom-haldwani-news-c-8-1-hld1023-244475-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: महिंद्रा शोरूम से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: महिंद्रा शोरूम से लाखों की चोरी
Mon, 16 Oct 2023 12:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:40 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित महिंद्रा शोरूम से तीन शातिर चोर दो क्विंटल की तिजोरी ले उड़े। पुलिस और एसओजी की टीम ने रविवार को शोरूम का जायजा लिया। फारेंसिंक एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने शोरूम मालिक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शोरूम मालिक ने दावा किया है कि तिजोरी में करीब 30 लाख रुपये थे।
पालम सिटी निवासी संजय अग्रवाल उर्फ गोलू का रामपुर रोड पर बजरंग मोटर्स के नाम से महिंद्रा की चारपहिया गाड़ियों का शोरूम है। शनिवार शाम करीब नौ बजे स्टाफ शोरूम बंद कर गया। रविवार सुबह नौ बजे शोरूम खुला। संजय अग्रवाल सुबह साढ़े नौ बजे ऑफिस पहुंच गए। 10 बजे ऑफिस ब्वाय संजय अग्रवाल का केबिन खोलने पहुंचा तो दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। वह भागता हुआ नीचे आया और संजय अग्रवाल को बताया। संजय ने ऊपर जाकर देखा तो तिजोरी गायब थी। मौके पर तिजोरी को रगड़कर ले जाने के निशान साफ दिख रहे थे। संजय अग्रवाल ने इसकी सूचना यातायात नगर पुलिस चौकी को दी। सीसीटीवी देखने पर तीन चोर सीढ़ी चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने शोरूम का मौका मुआयना किया। एसओजी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी साक्ष्य जुटाए। संजय अग्रवाल ने बताया कि तिजोरी में करीब 25 से 30 लाख रुपये होंगे।
चोरी के मामले में तहरीर मिलने के बाद अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरी हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मौका मुआयना भी कर लिया है। तहरीर में अभी इसका उल्लेख नहीं किया गया है कि तिजोरी में कितने पैसे थे। शोरूम मालिक ने अकाउंटेंट से तिजोरी में रखे कैश के बाबत पड़ताल कर कैश की जानकारी देने की बात कही है।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ
दो क्विंटल की तिजोरी नहीं टूटी तो उसे ही ले उड़े
हल्द्वानी। शोरूम के स्टाफ ने बताया कि करीब छह महीने पहले शोरूम ऑनर ऑफिस में कहीं भी पैसे रख देते थे। एक दिन उनके केबिन से कुछ पैसे चोरी हो गए। इसके बाद तिजोरी खरीदी गई। कहा कि तिजोरी दो क्विंटल की थी। खरीदारी वाले दिन आठ लोगों ने इसे उठाया। बताया कि चोरों ने पहले तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया। तिजोरी नहीं टूटने पर वह उसे खींचकर ले गए।
चोरी करने से पहले की थी पूरी रेकी
-चोरों को पता था कहां से आना है, कौन सी खिड़की का लॉक खराब पड़ा है
- निर्माणाधीन छत में फेंकी तिजोरी, वहां से खेत में फेंकी, फिर कार में लादकर ले गए
- चोरों को पता था कि तीन दिन से कैश बैंक में नहीं हुआ है जमा
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले शोरूम की बारीकी से रेकी की थी। चोरी को जिस शातिराना अंदाज में अंजाम दिया गया है इससे पता चलता है कि शोरूम का कोई व्यक्ति भी इसमें शामिल हो सकता है। चोरों को ये जानकारी भी थी कि तीन दिन से बैंक में कैश जमा नहीं हुआ है। ऐसे में मोटा कैश हाथ लग सकता है।
चोर शोरूम के किनारे से वर्कशॉप की लगती हुई खिड़की से दाखिल हुए। यहां का सीसीटीवी लंबे समय से खराब है। उन्हें ये पता था कि मालिक के कमरे के अलावा कहीं भी लॉक नहीं लगता है। चोर जिस खिड़की से अंदर दाखिल हुए उस खिड़की का लॉक भी लंबे समय से टूटा हुआ था। यहां से वह कांच की खिड़की को सरकाते हुए अंदर दाखिल हुए। यहां लगी कुर्सी में चोरों के जूते के निशान साफ दिख रहे हैं।
घटना की सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर पीछे की खिड़की से दाखिल हुए। वहां से वह गोदाम के किनारे से होते हुए सीढ़ी चढ़कर शोरूम मालिक के कमरे में दाखिल हुए। यहां उन्होंने दरवाजा तोड़ा। इसके बाद तिजोरी को खोलने का पूरा प्रयास किया। तिजोरी नहीं खुलने पर उसे खींचकर 25 मीटर दूर तक ले गए। यहां से दूसरी खिड़की के रास्ते शोरूम के पास में बन रहे निर्माणाधीन भवन की छत में तिजोरी डाली। फिर छत में रगड़ते हुए भवन के आगे तक ले गए। यहां से खेत में तिजोरी फेंकी। इसके बाद निर्माणाधीन छत की सीढ़ी से नीचे उतरे। कार बुलाई और कार में रखकर तिजोरी को लेकर फरार हो गए। तिजोरी इतनी भारी थी कि उसे रगड़ने और खेत में फेंकने के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। उधर चोरों ने एक कैशियर की मेज की दराज चेक की। हालांकि यहां उन्हें पैसा नहीं मिला। शोरूम मालिक के कमरे में चोरों ने तिजोरी की चाभी ढूंढने के लिए अलमारी के दराज की छानबीन की लेकिन उन्हें चाभी नहीं मिली।
चोरी में पांच से अधिक के शामिल होने की संभावना
हल्द्वानी। पुलिस चोरी में करीब पांच लोगों के शामिल होने की संभावना जता रही है। घटना के दौरान तीन चोर शोरूम के अंदर दाखिल हुए थे। बाद में चोरी का सामान ले जाने के लिए सीसीटीवी में एक कार आती दिखाई दे रही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तिजोरी ले जाने के लिए कुछ चोर पहले से ही बाहर होंगे।
हाथ में दस्ताने, मुंह में मास्क, सिर बांधे हुए थे चोर
हल्द्वानी। घटना को अंजाम देने के दौरान चोरों ने शातिराना अंदाज दिखाते हुए बेहद सतर्कता बरती। पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए उन्होंने हर पैंतरा अपनाया। चोर वारदात के दौरान हाथ में दस्ताने, मुंह में मास्क और सिर पर मफलर बांधे हुए थे। उनके हाथ में बड़ा हथौड़ा, कटर, सब्बल था। अंदर चलने की आवाज सुरक्षा गार्ड तक न चली जाए, इस कारण वे नंगे पैर अंदर दाखिल हुए। सीसीटीवी में तीनों चोर नंगे पैर जाते दिख रहे हैं।
दो सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं लगी भनक
हल्द्वानी। शोरूम में दो सुरक्षा गार्ड रखे गए हैं जो रात की चौकीदारी करते हैं। हालांकि चोर शोरूम में पीछे के रास्ते दाखिल हुए। उन्होंने दरवाजे के अलावा कुछ नहीं तोड़ा। इस कारण गार्ड को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह शोरूम खुलने के बाद ही चोरी का पता चल पाया।