{"_id":"5fcbf4168ebc3ecfb82bbb87","slug":"theft-of-the-judge-s-house-revealed-three-arrested-including-historyheater-haldwani-news-hld4063498136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज के घर हुई चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज के घर हुई चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
जजी परिसर व मंडी वाईपास में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने मंडी बाईपास से हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जज के घर हुई चोरी और ट्रक लूट का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एलईडी, जेवर, दो चांदी के नोट, 20 कारतूस और 30 हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने जज के घर हुई चोरी और ट्रक लूटकांड में शामिल होना कबूला है।
क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि मंडी क्षेत्र में दो फरवरी की रात लुटेरों ने ट्रक चालक रहमत की गर्दन पर चाकू रखकर 6900 रुपये और पैन कार्ड लूटा था। इस मामले में विवेचक मंडी चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र जोशी कर रहे थे। एसएसपी के निर्देश पर मंडी और भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारियों की टीम गठित की थी। पुलिसकर्मियों ने मंडी बाईपास पर तीन आरोपियों को चाकू और पैसों के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए चार हजार रुपये, एक पर्स और चाकू बरामद किया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूला कि वे 13 नवंबर को जजी परिसर स्थित एक न्यायिक अधिकारी के सरकारी आवास का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। अंदर उन्होंने गंदगी भी की थी। आरोपियों ने जज के घर चोरी गई एलईडी, दो कान की बाली, दो चांदी के नोट जिस पर 2000 लिखा था, 32 बोर की 20 कारतूस और 30 हजार रुपये गौलापार जंगल से बरामद कराए। गिरफ्तार आरोपियों मेें शनिबाजार रोड इंदिरानगर निवासी फईम उर्फ बब्बू, पप्पू का बगीचा कब्रिस्तान गेट निवासी जुनेद उर्फ पप्पू और उजाला नगर निवासी मो. उवेश उर्फ मुन्ना हैं।
विज्ञापन
तीन आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर
सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि आरोपी फईम के खिलाफ हत्या, 25 आर्म्स एक्ट सहित सात संगीन मुकदमे दर्ज हैं। फईम 11 सालों से अपराध कर रहा है। पुलिस पहले उसे गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी बनभूलपुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। तीनों के आपराधिक इतिहास को पुलिस इकट्ठा करेगी। नियमानुसार तीनों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम
कोतवाल संजय कुमार, एसएसआई मंगल सिंह, भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी, मंडी चौकी प्रभारी दिनेश जोशी, उपनिरीक्षक रविंद्र राणा, उपनिरीक्षक दिलबर भंडारी, सिपाही घनश्याम आर्या, त्रिलोक सिंह, इसरार अहमद, वीरेंद्र चैहान, संतोष बिष्ट, इसरार नबी, मो. अजहर शामिल है।
चोरी की वारदातों पर भड़के व्यापारी, प्रदर्शन
पुलिस से खुलासा करने की मांग, दो दिन का दिया समय
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार को बुद्ध पार्क में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार चोरियों की वारदातें बढ़ रही हैं। इन घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस नाकाम है।
वक्ताओं ने कहा कि दिवाली की पहली रात 13 नवंबर को गुरुनानक मार्केट में देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल की दुकान के ताले तोड़कर चोर पांच लाख रुपये ले गए। पुलिस इसका आज तक सुराग नहीं लगा पाई है। जबकि घटनास्थल से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर थाना कोतवाली है।
व्यापारी नेता हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि पुलिस सिर्फ चालान तक सीमित है। पुलिस अधिकारियों के फोन नहीं उठते। आखिर जनता अपनी समस्या किसे बताए। धरने को प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष मोंगा और प्रदेश संयोजक धर्मप्रकाश यादव ने भी अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में व्यापारियों का साथ देंगे।
इस मौके पर अनिल खंडेलवाल, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, जगमोहन चिलवाल, एनके कपिल, जीवन कार्की, राजकुमार केसरवानी, घनश्याम वर्मा, हिमांशु मेर, अजय कृष्ण गोयल, रवि गुप्ता, जाकिर हुसैन, प्रमोद खंडेलवाल, पीएस जीना, राजकुमार नेगी, गुरदीप ग्रोवर, पवनीत ग्रोवर, उमेश बेलवाल आदि थे। व्यापारियों ने कहा कि दो दिन के भीतर घटना का खुलासा नहीं होने पर आईजी और डीजीपी से प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा।
फोटो