{"_id":"69b70a468b7dd89ae60f684a","slug":"theft-in-temple-revealed-two-youths-arrested-nainital-news-c-418-1-ntl1009-4699-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मंदिर में चोरी का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मंदिर में चोरी का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
Mon, 16 Mar 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। चोरगलिया पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है। 14 मार्च 2026 को आशीष बेलवाल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तलाश के दौरान पुलिस टीम ने कुंवर पाल (24) निवासी दानीबंगर डौलीखत्ता मार्ग, थाना चोरगलिया और नितिन कुमार (19) निवासी ठाकुरद्वारा चुंगी, काठगोदाम को गिरफ्तार किया। उनके पास से 20 घंटियां, एक तांबे का कलश, 860 सिक्के और कुछ नोट बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, आरोपी कुंवर पाल के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं, जिनमें 2023 में हल्द्वानी, 2020 में मुखानी और 2019 में काठगोदाम में दर्ज मामले शामिल हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक निधि शर्मा, अपर उप निरीक्षक तालिब हुसैन, कांस्टेबल उत्तम सिंह, कांस्टेबल भारत भूषण और कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह शामिल थे। संवाद
विज्ञापन