फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Theft from the locked house of a retired doctor, goods worth lakhs looted

Nainital News: सेवानिवृत्त डॉक्टर के बंद घर से चोरी, लाखों का माल उड़ाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Theft from the locked house of a retired doctor, goods worth lakhs looted
हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों ने मुखानी क्षेत्र में बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दिल्ली इलाज कराने गए सेवानिवृत्त डॉक्टर के बंद घर की खिड़की की ग्रिल काटकर लाखों के गहने चोरी कर ले गए। जब सेवानिवृत्त डॉक्टर घर पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला।
विज्ञापन





दयाल विहार आरटीओ रोड मुखानी निवासी डॉ.चंद्र मोहन सिंह धामी सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल अल्मोड़ा से पीएमएस के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह यहां पत्नी पुष्पा के साथ रहते हैं। एक बेटा दिल्ली और दूसरा विदेश में जॉब करता है। धामी के मुताबिक काफी समय से उनकी तबीयत खराब थी और 29 अप्रैल को वह पत्नी के साथ इलाज के लिए दिल्ली में रहने वाले बेटे के पास गए थे। तीन अप्रैल की दोपहर घर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा था। अलमारियां खुलीं और लॉक टूटे थे। घर के पिछले हिस्से की खिड़की भी टूटी थी। चोर इसी खिड़की को तोड़कर घर घुसे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित के मुताबिक चोर घर से 70 हजार कैश और लाखों के जेवर ले गए हैं। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इधर, लगातार बढ़ती चोरियों से पुलिस की गश्त सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन






मंडी में चोरी, मुकदमा 16 दिन बाद

पुलिस चोरी के मुकदमे लिखने में बहुत हीलाहवाली करती है। मुखानी पुलिस ने चोरी के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जेआर पुरम तल्ली हल्द्वानी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 16 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार कुशी राम 15 अप्रैल को शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। 18 अप्रैल को पड़ोसियों ने फोन कर चोरी की सूचना दी। चोर घर से जेवर और नकदी ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed