{"_id":"571d1bc24f1c1bde348b46ff","slug":"the-women-took-the-urn-trave","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर हनुमानगढ़ी में श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कोसी घाट से 108 कलशों में जल भरकर महिलाओं ने नगर के मुख्य मार्गों में परिक्रमा की। जिसके बाद कलशों को मंदिर में स्थापित किया गया।
24 अप्रैल से शुरू हुई भागवत कथा 30 अप्रैल तक चलेगी। जिसका रसपान वृंदावन के अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक धीरज कृष्ण ठाकुर सायं तीन बजे से छह बजे तक कराऐंगे। कलश यात्रा में राम कुमार शर्मा, सतेंद्र अग्रवाल, सलिल गुप्ता, हिमांशु भारद्वाज, श्वेता शर्मा, रिमझिम शर्मा, कुसुम शर्मा, आशा वर्मा, पल्लवी अग्रवाल, ओमेंद्र ठाकुर समेत कई मौजूद रहे।