{"_id":"5fa5b3b28ebc3e9bda537f02","slug":"the-woman-escaped-after-stealing-the-ear-coil-bhimtal-news-hld4032687159","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर कुंडल चुराकर महिला फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर कुंडल चुराकर महिला फरार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
भीमताल (नैनीताल)। क्षेत्र में शुक्रवार को भीमताल के वार्ड नंबर आठ गोरखपुर क्षेत्र निवासी राजेंद्र बोरा की माता रेनू बोरा के कान के कुंडल एक अज्ञात फेरी वाली महिला चुराकर फरार हो गई।
राजेंद्र ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए बताया कि उनकी माता ने नहाते वक्त कान के कुंडल उतार कर बाथरूम में रखे थे। जब वह नहाकर आईं तो एक फेरी लगाने वाली महिला घर पहुंची। बातचीत के दौरान उनकी माता किसी काम से घर के अंदर गईं।
आरोप लगाया कि इस बीच फेरी वाली महिला बाथरूम में रखे कुंडल लेकर चली गई। उनकी माता जब बाथरूम में गईं तब उन्हें पता चला कि कुंडल वहां नहीं थे। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि रेनू बोरा ने फेरी वाली महिला का हुलिया बताया है, जिसके आधार पर आरोपी महिला को ढूंढा जा रहा है। संवाद