फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The widening of the Teenpani-Nariman Kathgodam road will gain momentum.

Nainital News: तीनपानी-नरीमन काठगोदाम सड़क चौड़ीकरण में आएगी तेजी

Tue, 02 Jun 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 02 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The widening of the Teenpani-Nariman Kathgodam road will gain momentum.
हल्द्वानी। बरेली रोड पर तीनपानी से मंडी तक सड़क चौड़ीकरण में ड्रेनेज के लिए डबल वॉल कोरूगेटेड (डीडब्ल्यूसी) पाइप की खेप पहुंच गई है। इसके बाद कार्यदायी संस्था उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) के काठगोदाम नरीमन तक होने वाले विकास कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन

यूयूएसडीए कालाढूंगी रोड पर कठघरिया और नैनीताल रोड पर तीनपानी से नरीमन तक 220 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ी करण का कार्य कर रहा है। नैनीताल रोड पर तीनपानी से मंडी तक ड्रेनेज के लिए अभी 1400 मीटर में से 850 मीटर हिस्से पर पाइप बिछा दिए गए हैं। पिछले दिनों पश्चिम एशिया में हुए युद्ध के बाद डीडब्ल्यूसी पाइप के दाम दोगुने तक बढ़ गए थे और गुणवत्ता वाला पाइप मिलने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने में देरी
सड़क चौड़ीकरण के लिए पूर्व में राजस्व के साथ अन्य विभागों की टीम ने 150 से अधिक अतिक्रमण पर निशान लगाए लेकिन अधिकांश पर कार्रवाई न होने से चौड़ीकरण का कार्य धीमा चल रहा है। कई स्थानों पर जगह न मिलने के कारण काम थम गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनपानी के पास तेजी से ड्रेनेज का काम किया जा रहा है। यूटिलिटी डक्ट भी बनाए जा रहे हैं। चौड़ीकरण के कार्य में तेजी लाई जाएगी। - गुरप्रीत सिंह देओल, परियोजना प्रबंधक यूयूएसडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed