फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The valleys of Nainital have become home to birds

नैनीताल की वादियां बनीं पक्षियों का घर: शहर की ठंडी सड़क और अयारपाटा क्षेत्र का घना जंगल पंछियों के अनुकूल

Thu, 19 Jun 2025 11:37 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Jun 2025 11:37 AM IST
सार

नैनीताल की शांत और हरी भरी वादियां पर्यटकों के साथ ही पक्षियों की पसंदीदा जगह है। शहर की ठंडी सड़क और अयारपाटा क्षेत्र का घना जंगल पक्षियों के वास के अनुकूल है।

विज्ञापन
The valleys of Nainital have become home to birds
हिमालयन बुलबुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल की शांत और हरी भरी वादियां पर्यटकों के साथ ही पक्षियों की पसंदीदा जगह है। शहर की ठंडी सड़क और अयारपाटा क्षेत्र का घना जंगल पक्षियों के वास के अनुकूल है। नैनीताल और आसपास के क्षेत्र में कई बाहरी पक्षी भी यहां प्रवास के लिए पहुंचते हैं। कई बर्ड वॉचर भी इस क्षेत्र में पक्षियों की तस्वीरें लेते हैं। इस कारण वन विभाग की ओर से यहां विशेष नजर रखी जाती है।

विज्ञापन


एसडीओ ममता चंद ने बताया कि अयारपाटा और ठंडी सड़क क्षेत्र में कई प्रजातियों के पक्षी रहते हैं। साथ ही नगर में कई प्रवासी पक्षी भी हर मौसम में यहां पहुंचते हैं। जिन पर वन विभाग की ओर से लगातार नजर रखी जाती है। साथ ही एक्सपर्ट के साथ भी क्षेत्र का निरीक्षण कर इनके संरक्षण का भी ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन


इन प्रजातियों के पाए जाते हैं पक्षी
नैनीताल में वुड आउल, चीयर तीतर, हिमालयन ग्रिफॉन, दाढ़ी वाला गिद्ध, कोकलास तीतर और ग्रीन-टेल्ड सनबर्ड, लाल-चोंच वाला ाला नीला मैगपाई और नीले-गले वाले बारबेट के अलावा करीब 155 पक्षी बर्ड वॉचिंग के शौकीनों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। सुबह अयारपाटा और ठंडी सड़क क्षेत्र में घूमने वालों को यह पक्षी आकर्षित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed