फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The university will launch fellowship and scholarship schemes for researchers.

Nainital News: शोधार्थियों के लिए फेलोशिप और छात्रवृत्ति योजनाएं शुरू करेगा विवि

Tue, 11 Nov 2025 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 11 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The university will launch fellowship and scholarship schemes for researchers.
10एचएलडी05पी- यूओयू की 33वीं विद्या परिषद की बैठक में कुलपति समेत विवि विश्वविद्यालयों के प्रति
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की 33वीं विद्या परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं संस्थागत गुणवत्ता को सुदृढ़ करने से संबंधित 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ। इन्हें सर्वसम्मति से वित्त समिति और कार्यपरिषद की बैठक में रखने के लिए अनुमोदित किया गया। बैठक में शोधार्थियों के लिए फेलोशिप और छात्रवृत्ति योजनाएं शुरू करने पर विचार हुआ।
विज्ञापन


विवि परिसर में कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में दशम दीक्षांत समारोह के आयोजन की संस्तुति, राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम असिस्टेंट होटल स्टे मैनेजर की प्रशिक्षण पुस्तिका और दिशा-निर्देशों के प्रस्ताव पर अनुमोदन हुआ। इसके अलावा शोध उपाधि अधिनियम के तहत शोध निदेशकों की मान्यता से संबंधित समिति की सिफारिशों पर संस्तुति, शोध संवर्द्धन परिषद की स्थापना का निर्णय लिया गया। महिला अध्ययन केंद्र पर आधारित शोध पत्रिका विदुषी के लिए नियमावली बनाने के प्रस्ताव पर संस्तुति, बैठक में विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए लघु शोध परियोजना प्रारंभ करने के प्रस्ताव पर विचार करने के अलावा सीआईक्यूए परीक्षा समिति, प्रवेश समिति और अध्ययन बोर्डों की सिफारिशों को अनुमोदित किया। संचालन कुलसचिव और सदस्य सचिव खेमराज भट्ट ने किया। बैठक में परिसर निदेशक सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा से प्रो. पीएस बिष्ट समेत विश्वविद्यालय के सभी विद्याशाखा के निदेशक भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed