फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The truck had a crushed, death

ट्रक ने एक को कुचला, मौत

Thu, 28 Jan 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 28 Jan 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन

 रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के पास मंगलवार को ट्रक ने एक कर्मचारी को कुचल दिया। सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


रामपुर जिले के मोतीपुरा शाहाबाद निवासी टैंकर कर्मचारी दीपक सिंह (20) ने मंगलवार को रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के पास टैंकर खड़ा किया था। टैंकर से उतरकर वह टायर चेक करने लगा। इस बीच रुद्रपुर की तरफ से आ रहे ट्रक (यूपी25 टी 8371) ने टैंकरकर्मी को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर टीपीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 की मदद से घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे के मौत की सूचना मिलते ही दीपक के पिता राजपाल सिंह हल्द्वानी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कोतवाली थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279,294 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने बताया कि इस मामले में बरेली जिले के शीशगढ़ बहेड़ी निवासी चालक अबरार पुत्र मरदान शाह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed