फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The torrential rain created problems

मूसलाधार बारिश में उपनाया सावल्दे नाला, युवक फंसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
The torrential rain created problems
रामनगर (नैनीताल)। शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद सावल्दे नाला उफना गया। एक मानसिक रूप से बीमार युवक पानी के तेज बहाव में फंस गया। आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह उसे नाले से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

सावल्दे नाले पर बने पुल के नीचे एक युवक बैठा हुआ था। इसी समय बारिश होने से वह नाले में आए पानी में फंस गया। सावल्दे पुल से लोगों ने युवक को देखा और उसे बचाने में जुट गए। लोगों ने रस्सी आदि की मदद से उसे बाहर निकाला और खाना दिया। दूसरी ओर धनगढ़ी और पनोद नाला भी उफान पर आ गया, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। एफएचओ किशोर उपाध्याय ने बताया कि धनगढ़ी और पनोद नाले में एकाएक पानी बढ़ गया था। मौके पर जाकर वाहनों को सकुशल नाला पार कराया और सतर्क रहने को कहा गया।
विज्ञापन

सड़क पर गिरा पेड़
शुक्रवार को हुई भारी बारिश की वजह से बसई पंजाबी ढाबे के पास भारी-भरकम पेड़ गिरने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची वन विभाग और अग्निशमन की टीम ने दो घंटे की मेहनत के बाद पेड़ को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग
नैनीताल। डीएसबी परिसर क्षेत्र निवासी दीपक कुमार और बाबूलाल के घर के ठीक पीछे बारिश के चलते दिन में 11 बजे अचानक दीवार गिर गई, जिसके मलबे से उनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए। बाबू लाल ने बताया कि हादसे के समय घर में बच्चे थे, जिन्हें तत्काल बाहर निकाला। दूसरी ओर दीपक ने बताया कि उनका परिवार भी बाल बाल बच गया। हालांकि परिवारों के टीवी, फ्रिज, बेड समेत घर का अन्य सामान खराब हो गया। साथ ही मकान की छत भी नीचे आ गई।
पानी के टैंक समेत सुरक्षा दीवार भरभराकर गिरी
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में प्राधिकरण की ओर से राम सिंह के नाम से स्वीकृत भवन का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार सुबह अचानक सड़क से लगा पानी का टैंक दीवार समेत भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि टैंक बन रहे भवन के कॉलम से टकराकर रुक गया। भूस्खलन के बाद सड़क के धंसने की संभावना बढ़ गई है। जिला विकास प्राधिकरण, वन विभाग, लोनिवि और पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया। डीडीए के एक्सईएन विजय माथुर ने बताया कि भवन स्वामी को निर्माण कार्य रोकने के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
नैनीताल में जनजीवन अस्त-व्यस्त
नैनीताल/भीमताल। नैनीताल में शनिवार सुबह दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। 24 घंटे के भीतर 8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई, जबकि नैनीझील के जलस्तर में एक इंच की वृद्धि हुई है। राजकीय इंटर कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि 24 घंटे में 8 मिमी बारिश हुई, जबकि अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीझील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रजत पांडे ने बताया कि झील का जलस्तर 6 फीट 6 इंच से बढ़कर बारिश के बाद शनिवार शाम तीन बजे 6 फीट 7 इंच दर्ज किया गया।
दुकान और खेतों में घुसा पानी
कालाढूंगी/भीमताल। रामपुर चकलुवा, गुलजारपुर बंकी, पूरनपुर में बारिश के पानी ने फसलों को बर्बाद कर दिया। खेतों में पानी भर गया। प्रधान पूजा, समाजसेवी जोगेंद्र प्रसाद, गुलजारपुर बंकी के ग्राम प्रधान दीपक गोस्वामी और ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। भीमताल में दुकानों में पानी घुस गया। ब्लाक रोड के व्यापारी आरिस, कुलदीप, करन आदि ने नगर पंचायत से रोड किनारे बंद नालियों की साफ-सफाई की मांग की है।
आने वाले चार दिन बारिश वाले
हल्द्वानी। पंतनगर विश्वविद्यालय के कृषि-मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार शनिवार को तापमान अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। चार दिन तक तराई-भाबर और पहाड़ों में बारिश सकती है। वन अनुसंधान के वन क्षेत्राधिकारी मदन बिष्ट ने बताया कि आटोमैटिक वेदर स्टेशन में 17 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।

खरीफ की फसलों के लिए वरदान
हल्द्वानी। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत राय ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में धान की रोपाई हो चुकी है। मैदानी क्षेत्रों में इस समय धान की रोपाई चल रही है। बारिश का पानी खेतों में भरने से किसानों को काफी फायदा होगा क्योंकि मिट्टी में नमी होने से धान की रोपाई करने में आसानी होती है। सोयाबीन, मक्का, मडुवा और उड़द के लिए भी बारिश काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed