{"_id":"6a46c0879922fed33603b308","slug":"the-thrill-of-rafting-is-available-in-the-kosi-river-nainital-news-c-418-1-ntl1004-8065-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कोसी नदी में मिलेगा राफ्टिंग का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कोसी नदी में मिलेगा राफ्टिंग का रोमांच
Fri, 03 Jul 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। मानसून की दस्तक के साथ ही कोसी नदी में रिवर राफ्टिंग का रोमांच शुरू होने की उम्मीद है। नदी का जलस्तर बढ़ते ही राफ्टिंग संचालकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रामनगर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व होने के चलते यहां हर साल लाखों पर्यटक भ्रमण के लिए आते हैं। मानसून सीजन में सीटीआर के अधिकतर जोन बंद होने से पर्यटकों की आमद कम हो जाती है। मानसून सीजन में पर्यटकों को प्रकृति के बीच साहसिक रोमांच मिलता है। कोसी नदी में वर्तमान में राफ्टिंग के लिए पानी कम है। कोसी नदी का जलस्तर बढ़ते ही राफ्टिंग शुरू कराई जाएगी। बता दें कि रिवर राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश में देशभर से पर्यटक उमड़ते हैं लेकिन इन दिनों गंगा नदी का जलस्तर कई गुना बढ़ जाता है। इसे देखते हुए वहां राफ्टिंग को बंद कर दिया जाता है। ऐसे में पर्यटक राफ्टिंग करने के लिए रामनगर का रुख करते हैं।
कोसी नदी के जलस्तर बढ़ने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल सभी सुरक्षा उपकरणों की जांच और तैयारी की जा रही है। संबंधित विभागों से राफ्टिंग की अनुमति ली जा रही है। इसके बाद कोसी नदी में राफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
दीप मलकानी, संचालकों, रिवर राफ्टिंग
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीटी) की ओर से राफ्टिंग की अनुमति दी जाती है। इस सीजन में भी रिवर राफ्टिंग की अनुमति परिषद की ओर से दी जाएगी।
- अतुल भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी, नैनीताल