फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The three blocks of Nainital district saw 77.63 percent polling.

नैनीताल जिले के तीन ब्लॉकों में 77.63 प्रतिशत मतदान हुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
The three blocks of Nainital district saw 77.63 percent polling.
भीमताल ब्लाक के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते सीडीओ विनीत कुमार। अमर उजाला - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को जिले के भीमताल में 80.27 हल्द्वानी 76.25 और रामनगर में 76.37 प्रतिशत मतदान हुआ। तीन विकासखंडों में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुछ केंद्रों पर शाम सात बजे तक मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के साथ तीनों ब्लॉकों की 376 पोलिंग पार्टियां देर रात तक मतपेटियों के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंची। ब्लॉक कार्यालयों में बने स्ट्रांग रूमों में मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रख दिया गया है।
विज्ञापन

---
भीमताल में 350 प्रत्याशियों के लिए हुआ 80.27 प्रतिशत मतदान
भीमताल ब्लॉक की 60 ग्राम पंचायतों के कुल 350 प्रत्याशियों के लिए 80.27 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रधान 179, बीडीसी 121, वार्ड सदस्य 34 और जिला पंचायत सदस्य के 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में कैद हो गया। भीमताल ब्लॉक में कुल 36879 मतदाताओं में महिला मतदाता 17812 और पुरुष मतदाता 19067 हैं।
विज्ञापन

----------
हल्द्वानी ब्लॉक में 479 प्रत्याशियों के लिए हुआ 76.25 प्रतिशत मतदान
हल्द्वानी ब्लॉक की 60 ग्राम पंचायतों के 479 प्रत्याशियों के लिए शनिवार को 76.25 प्रतिशत मतदान हुआ। हल्द्वानी में प्रधान में 213, बीडीसी में 164, वार्ड सदस्य में 92 और जिपं सदस्य में 10 प्रत्याशियों द्वारा भाग्य अजमाया जा रहा है। हल्द्वानी में कुल 93621 मतदाताओं में महिला 46064 और पुरुष मतदाता 47557 हैं। हल्द्वानी ब्लॉक में 174 पोलिंग पार्टियों द्वारा चुनाव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
रामनगर में 484 प्रत्याशियों के लिए 76.37 प्रतिशत मतदान हुआ
रामनगर ब्लॉक में 53 ग्राम पंचायतों के 484 प्रत्याशियों के लिए 76.37 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रधान में 227, बीडीसी में 157, वार्ड सदस्य में 84 और जिपं सदस्य में 16 प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं ने वोट डाले। रामनगर में कुल 70229 मतदाताओं में महिला 34489 और पुरुष मतदाता 35740 है। रामनगर में 114 पोलिंग पार्टियों ने पंचायत चुनाव संपन्न कराया।
-----------
सीडीओ ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण
जिला उप निर्वाचन अधिकारी एवं सीडीओ विनीत कुमार ने शनिवार को भीमताल ब्लॉक के मतदान केंद्रों में पहुंचकर चुनाव व्यवस्था का जायजा लिया। सीडीओ ने जंगलियागांव, पांडेगांव सहित तमाम मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
-------------
भीमताल के तीन केंद्रों में सात बजे तक हुआ मतदान
भीमताल ब्लॉक के आरओ प्रकाश आर्य ने बताया कि भौर्सा, तिरछाखेत और डोब ल्वेशाल ग्राम पंचायतों के केंद्रों में मतदाताओं की भीड़ होने के चलते शाम सात बजे तक मतदान हुआ।

-------------
प्रत्याशियों ने झोंक दी पूरी ताकत
शनिवार को पंचायत चुनाव के दिन सभी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक मतदाताओं को घर-घर से लाकर मतदान कराया। प्रत्याशियों ने मतदाताओं के हाथ पैर जोड़ और सोशल मीडिया के माध्यम से वोट मांगकर अपने-अपने पक्षों में मतदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed