फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The thief who entered the warehouse was shot by the guard, died during treatment

Nainital News: गोदाम में घुसे चोर को गार्ड ने गोली मारी, इलाज के दौरान मौत

Fri, 02 Feb 2024 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 02 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
The thief who entered the warehouse was shot by the guard, died during treatment
हल्द्वानी। नानकमत्ता स्थित गैस गोदाम में चोरी करने गए युवक को गार्ड ने गोली मार दी थी। खटीमा में उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने उसकी शिनाख्त की। मेडिकल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में नानकमत्ता थाने में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता स्थित गड़ी पट्टी निवासी कुलदीप सिंह (38) 28 जनवरी की रात गोली लगने से घायल हुआ था। नानकमत्ता थाने के एसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कुलदीप पर तिरुपति भारत गैस ग्रामीण वितरण के गोदाम में घुसकर चोरी करने का आरोप था। गोदाम के सुरक्षा गार्ड परशुराम की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि कुलदीप गोदाम में घुसकर दो सिलिंडर चोरी कर ले जा रहा था। जब उसे रोका गया तो उसने गार्ड पर लाठी से हमला किया। खुद के बचाव में सुरक्षा गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। इससे कुलदीप घायल हो गया था। पहले उसे खटीमा ले जाया गया। वहां से एसटीएच रेफर कर दिया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक का पता नहीं चलने पर उसे लावारिस में मोर्चरी रखवा दिया गया था। एक फरवरी को उसके भाई ने मृतक की पहचान की। मेडिकल चौकी पुलिस ने पंचनामा भरकर वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया। मेडिकल चौकी इंचार्ज ने बताया कि कुलदीप के कूल्हे में गोली लगी थी। शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed