{"_id":"57546d3b4f1c1bbd4610934b","slug":"the-smuggling-of-sandalwood-trees-chopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन का पेड़ काटकर ले गए तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदन का पेड़ काटकर ले गए तस्कर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जजफार्म स्थित रिटायर्ड वनकर्मी के कंपाउंड में घुसकर तस्कर चंदन का पेड़ काट ले गये। मकान मालिक ने मुखानी पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
जजफार्म निवासी वन विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हरीश जोशी ने 25 साल पहले अपने मकान के कंपाउंड में चंदन का पेड़ लगाया था।
शुक्रवार रात तस्कर चहारदीवारी फांदकर कंपाउंड में घुस गए। उन्होंने आरी से पेड़ काट लिया मगर किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह पेड़ कटा देखकर मकान मालिक परेशान हो गये। उन्होंने घटना से मुखानी पुलिस को अवगत कराया लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। लोगों का कहना है कि अब लकड़ी तस्कर शहर में भी घूमने लगे हैं। पेड़ की कीमत लाखों में बतायी जा रही है। आशंका है कि पेड़ पर तस्करों की नजर पहले से लगी होगी।