{"_id":"27eb3992faede27bc67fc0d73495f5bf","slug":"the-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेबलाइजर लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेबलाइजर लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 01 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नलकूपों में स्टेबलाइजर लगाने की मांग को लेकर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव कर प्रदर्शन किया। धनराशि स्वीकृत होने के बाद भी स्टेबलाइजर नहीं लगाने के लिए विभाग को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
आप पार्टी कार्यकर्ता जिला मीडिया प्रवक्ता कमान सिंह धामी और छात्र समिति के संजय नेगी के नेतृत्व में मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। अधिशासी अभियंता केसी पांडे का घेराव किया और नलकूपों में स्टेबलाइजर लगाने की मांग की। पार्टी के मनोज पंत ने कहा कि मोटर फुंकने की स्थिति में बिना टेंडर के एक ही कंपनी को मरम्मत का कार्य दिया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों पर कंपनी से मिलीभगत का आरोप लगाया। पांडे ने कहा कि शासनादेश हो चुका है, मगर धनराशि के अभाव में स्टेबलाइजर का काम रुका हुआ है। जिले में 18 स्टेबलाइजर की स्वीकृति मिली है, धनराशि आते ही काम शुरू हो जाएगा। घेराव करने वालों में चंद्रशेखर कबड्वाल, कन्नू जोशी, रविंद्र जोशी, रमेश मनराल, लक्ष्मण प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, संजय जोशी, केडी पांडे, हरीश रावत आदि थे।
विज्ञापन