फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The seventh child killed by hanging

सातवीं के बच्चे ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 24 Feb 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुअाआं
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुअाआं Updated Tue, 24 Feb 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन

सेंचुरी पेपर मिल की आवासीय कालोनी 25 एकड़ निवासी और सातवीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

विज्ञापन


पेपर मिल कर्मी त्रिलोक सिंह बिष्ट 25 एकड़ श्रमिक कालोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। कालोनी क्वार्टर में उनका दो कमरे का घर है। परिजनों के मुताबिक सोमवार को उनका बेटा कुलदीप एक कमरे का दरवाजा बंद कर अंदर था। काफी देर तक उसके बाहर नहीं निकलने पर जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। अंदर का दृश्य देखा तो परिजनों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


13 वर्षीय कुलदीप का शव फंदे पर झूल रहा था। बेटे की लाख देखकर परिजन बेसुध हो गए। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। कोतवाल बीसी पंत ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुलदीप सितारगंज के एक पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। सूत्रों के मुताबिक परिजन उसका नाम कटवाकर उसे घर ले आए थे। इधर, घटना से कालोनीवासी सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed