{"_id":"68e184addd718b99070c5c3d","slug":"the-school-education-council-is-busy-preparing-for-the-board-exams-ramnagar-news-c-239-1-ntl1004-109179-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा विद्यालयी शिक्षा परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा विद्यालयी शिक्षा परिषद
Sun, 05 Oct 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। बोर्ड ने इसी माह परीक्षा केंद्र व छात्र-छात्राओं के संख्या की सूची जारी करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए इस साल 2600 से अधिक स्कूलों को छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। इनकी सूची तैयार की जा रही है। बताया कि सुधार परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। अब बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं की संख्या व परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की जा रही है। सूची अक्टूबर माह के अंत में जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन