फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The results of BJP and Congress in Panchayat elections were not encouraging in haldwani Nainital

Haldwani News: पंचायत की परीक्षा में पार्टियों का रिजल्ट खराब, कांग्रेस ने मौका गंवाया; भाजपा का भी हाल बुरा

Sat, 02 Aug 2025 10:33 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 02 Aug 2025 10:33 AM IST
सार

हालिया निकाय चुनाव में कांग्रेस ने जैसा प्रदर्शन किया था, उस लिहाज से उसके पास त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में कुछ करने का मौका था। बावजूद इसके पार्टी इस परीक्षा में जहां पूरी तरह फेल हो गई।

विज्ञापन
The results of BJP and Congress in Panchayat elections were not encouraging in haldwani Nainital
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हालिया निकाय चुनाव में कांग्रेस ने जैसा प्रदर्शन किया था, उस लिहाज से उसके पास त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में कुछ करने का मौका था। बावजूद इसके पार्टी इस परीक्षा में जहां पूरी तरह फेल हो गई। भाजपा का प्रदर्शन भी उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। बीजेपी बमुश्किल ग्रेस मार्क्स से ही पास हो सकी है। जिला पंचायत सीटों में भाजपा की जीत का प्रतिशत 34.78 प्रतिशत है। कांग्रेस महज 25% तक सिमट गई। भाजपा के लिए बागियों ने जहां मुश्किलें खड़ी कीं तो कांग्रेस पंचायत चुनाव में खुलकर सामने आने से ही घबराई दिखी।

विज्ञापन


जनवरी में संपन्न निकाय चुनाव परिणामों को देखते हुए कांग्रेस को पंचायत चुनावों में बेहतर करने की उम्मीद थी। निकाय चुनावों में कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा को जिले में करारी हार दी थी। कांग्ग्रेस से नगर पालिका नैनीताल में डॉ. सरस्वती खेतवाल, भवाली में पंकज आर्या और भीमताल में सीमा टम्टा ने बाजी मारी थी। लालकुआं में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह लोटनी और कालाढूंगी में रेखा कत्यूरा ने कांग्रेस प्रत्याशी को शिकस्त दी थी। भाजपा को जिले में एकमात्र जीत नगर निगम हल्द्वानी में मिली। यहां कांग्रेस के ललित जोशी को हराकर गजराज बिष्ट महापौर बने।
विज्ञापन


निकाय में कांग्रेस का प्रदर्शन उम्दा था लेकिन पंचायत चुनाव में उसने कदम पीछे खींच लिए और हार के डर के चलते जिला पंचायत की 27 में से केवल आठ सीटों पर ही प्रत्याशियों को समर्थन दिया। इनमें से उसके केवल दो प्रत्याशी ही जीत दर्ज करने में सफल रहे। पंचायत चुनाव में भाजपा ने जिपं. सदस्य की 23 सीटों पर प्रत्याशियों को समर्थन दिया था। इसमें से पार्टी केवल आठ सीट ही जीतने में सफल रही। हल्द्वानी में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया तक को हार का सामना करना पड़ गया। यह भाजपा के लिए बड़ा झटका था। 23 में से आठ प्रत्याशियों की जीत के लिहाज से यह प्रतिशत केवल 34.78 रहा। कांग्रेस ने रामनगर की तीनों सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। पार्टी को किसी भी सीट पर जीत नसीब नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में प्रदर्शन बेहतर रहा है। जीते हुए अधिकतर ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य भाजपा के ही हैं। 66 जिला पंचायत में बहुमत भाजपा के पास है। इसी तरह भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय है। पार्टी ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।- प्रताप सिंह विष्ट जिलाध्यक्ष भाजपा नैनीताल।

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में आठ को समर्थन दिया गया। दो प्रत्याशी जीते हैं। चार ऐसे प्रत्याशी जीते हैं जो कांग्रेस के पदाधिकारी होने के साथ पार्टी के प्रति समर्पित हैं। जिस तरह से भाजपा सरकार ने घर-घर में लाल निशान लगाए हैं। । जनता ने उसका जवाब देना शुरू कर दिया है। 2027 में भाजपा की इमारत पूरी तरह से ढह जाएगी और कांग्रेस मजबूती के साथ उभरकर सामने आएगी। - राहल छिम्वाल कांग्रेस जिलाध्यक्ष नैनीताल।


रामनगर में बीजेपी ने तीनों सीटें जीतीं

रामनगर। जिला पंचायत सदस्य सीट पर भाजपा के तीनों प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। रामनगर में जिला पंचायत सदस्य की मालधनचौड़, चिल्किया और सांवल्दे सीट पर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को समर्थन दिया था। मालधनचौड़ में अनीता आर्य, चिल्किया से सीता देवी और सांवल्दे सीट पर दीप चंद्र आर्य चुनाव मैदान में थे। तीनों ने ही इस बार जीत दर्ज की है। रामनगर विधायक दीवान सिंह विष्ट बृहस्पतिवार को मतगणना स्थल पर सुबह ही पहुंच गए और देर रात तक वहीं जमे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed