फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The protest of Devbhoomi Uttarakhand Safai Karamchari Sangh continues

Nainital News: देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का धरना जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The protest of Devbhoomi Uttarakhand Safai Karamchari Sangh continues
हल्द्वानी। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। नगर निगम परिसर में अवकाश के बावजूद संघ के पदाधिकारी धरने पर बैठे। संघ के प्रांतीय महामंत्री अमित कुमार के नेतृत्व में यहां हुई सभा में वक्ताओं ने समस्त अस्थायी कर्मचारियों को उनके एक वर्ष के एरियर का भुगतान कराने, एसीपी का भुगतान करने, प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षकों की भर्ती में वरिष्ठ व योग्य कर्मियों को प्राथमिकता देने, मोहल्ला स्वच्छता समिति भर्ती में स्थायी, पात्र और जरूरतमंदों को रखने की मांग की। कहा कि यदि निगम प्रशासन ने समय रहते मांगों को पूरा नहीं किया तो सोमवार से उग्र आंदोलन होगा। धरना प्रदर्शन में विजय पाल आदि मौजूद रहे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed