{"_id":"699ca7374d6a12615206aaaa","slug":"the-problems-of-nainital-will-be-discussed-in-doon-nainital-news-c-238-1-ntl1001-123012-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल की समस्याओं पर दून में होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल की समस्याओं पर दून में होगी चर्चा
Tue, 24 Feb 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल की समस्याओं के संबंध में 26 फरवरी को देहरादून में महत्वपूर्ण बैठक की जाएगी। इसमें शहर की समस्याओं समेत नगर की बेहतरी के लिए पालिका की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने बताया कि उनकी ओर से पूर्व में ही पालिका सदस्यों, कार्मिकों के साथ की गई बैठकों के क्रम में शासन से पत्राचार कर कई समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। इनमें घर-घर कूड़ा उठान के लिए दस छोटे वाहनों की व्यवस्था, स्थायी वेंडिंग जोन निर्माण, पालिका भवनों के जीर्णोद्धार, कर्मचारियों के लंबित देयकों के भुगतान प्रमुख है। प्रस्तावित बैठक में इन समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा। अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि नगर की अन्य समस्याओं समेत अन्य पत्रावलियों के साथ शहर के विकास के पक्ष को प्रमुखता से रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन