फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The presentation of the flamingo of the waves tied the knot

लहरों के राजहंस की प्रस्तुति ने बांधा समां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
The presentation of the flamingo of the waves tied the knot
नाटक लहरों के राजहंस के एक भावपूर्ण दृश्य में मंथन और मानसी - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में पत्रकारिता और जनसंचार विभाग की ओर से नांदी थिएटर मुंबई और विक्टोरियस थिएटर, कल्चरल एंड फिल्म सोसायटी मुंबई के सहयोग से मोहन राकेश की ओर से लिखित ‘लहरों के राजहंस’ नाटक की प्रस्तुति ने समा बांध दिया।
विज्ञापन

जाने माने नाट्य व रंगकर्मी मास्टर ऑफ थिएटर आर्ट्स संजय पंडित के निर्देशन में पत्रकारिता विभाग में बीते दो माह से नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान संजय पंडित की ओर से निर्देशित नाटक तैयार किया गया जिसका मंचन शुक्रवार को परिसर के एएन सिंह हाल में किया गया।
विज्ञापन

नाटक का केंद्रीय पात्र तथा व्यक्ति के मन के प्रतीक गौतम बुद्ध के सौतेले भाई नंद के मानसिक द्वंद्व के ताने बाने पर रचित नाटक में नंद गौतम बुद्ध से प्रभावित होकर भिक्षु बनना चाहता है लेकिन अपनी पत्नी सुंदरी के प्रेम में भी बंधा है। नंद की रूप गर्विता पत्नी सांसारिकता की प्रतीक है। नंद के पात्र में मंथन रस्तोगी और सुंदरी के रूप में मानसी शर्मा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुनीत सिंह, योगिता तिवारी, राहुल मल्ल, सौम्यता बिष्ट, आरती राजपूत, नवल आर्या, महेंद्र कुमार, कृष्णा बिष्ट, रजत जोशी, लक्ष्मी मलारा, अनमोल आर्या ने भी बेहतरीन अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वरिष्ठ कलाकार इदरीस मलिक ने संजय पंडित, सहायक निर्देशिका बबीता विश्वकर्मा की सराहना की। इससे पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया और सहायक प्रो. पूनम बिष्ट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। रंगकर्मी रीतेश सागर ने भी कलाकारों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed