फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The operating system will increase passenger

काठगोदाम स्टेशन पर बढेंगे पैसेंजर आपरेटिंग सिस्टम 

Mon, 23 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 23 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
The operating system will increase passenger
एनईआर के जीएम पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे जीएम राजीव मिश्र ने रविवार को काठगोदाम स्टेशन का निरीक्षण किया। जीएम ने रेलवे अधिकारियों को विज्ञापन के जरिए भी आय बढ़ाने का निर्देश दिया। जीएम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए कहा कि काठगोदाम सबसे अच्छे स्टेशनों में एक है, यहां पर विज्ञापन लगाने की ज्यादा संभावना है। अधिकारियों को विज्ञापन की जगह चिह्नित कर आय बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन


इसके बाद जीएम ने ट्रेनों में लगने वाले लीज कोच(ठेके पर कोच प्रदान कर दिया जाता है) उसके बारे में अधिकारियों से पूछा, तो अधिकारियों ने बताया कि संपर्क क्रांति, बाघ और रानीखेत एक्सप्रेस लीज कोच लगाया जाता है। संपर्क क्रांति में लीज कोच चल रहा है।
विज्ञापन


रानीखेत का टेंडर हो चुका है। इसके अलावा बाघ एक्सप्रेस के लिए उत्तर रेलवे से एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही हे। लीज कोच पर देने से भी रेलवे को आय बढ़ेगी। जीएम ने रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के लिए पैसेंजर आपरेटिंग सिस्टम के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यह पीएनआर चेक करने का यह सिस्टम काठगोदाम स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर लगा है, जिसको बढ़ाने और प्लेटफार्म दो पर भी लगाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा कुर्सियों की संख्या बढ़ाने को भी कहा।


डारमेटरी, पीआरएस(आरक्षण केंद्र) आदि का भी निरीक्षण जीएम ने किया। इसके बाद वह बाघ एक्सप्रेस वापस लौट गए। इस दौरान डीआरएम इज्जतनगर निखिल पांडे, सीनियर डीसीएम आरसी श्रीवास्तव, हरीश बिष्ट आदि अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed