फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The number of victims reached 150 diarrhea

150 पहुंची डायरिया पीड़ितों की संख्या

Wed, 04 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 04 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
The number of victims reached 150 diarrhea
डायरिया - फोटो : अमर उजाला
 डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बेस और सुशीला तिवारी अस्पताल में डायरिया मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दोनों अस्पतालों में 87 डायरिया पीड़ित मरीज भर्ती हैं। निजी अस्पतालों को मिलाकर डायरिया पीड़ितों की संख्या लगभग 150 है। सिटी मजिस्ट्रेट ने दोपहर में बेस अस्पताल का निरीक्षण किया और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


सोमवार को बेस अस्पताल का बाल रोग वार्ड डायरिया पीड़ित मरीजों से भरा हुआ था। 19 बेड पर 38 मरीज थे। एक बेड पर दो बच्चों को रखा गया था। मंगलवार को कुछ मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद भी डायरिया पीड़ितों की संख्या 34 थी। सुशीला तिवारी अस्पताल में 23 बच्चे और 19 वयस्क  डायरिया से पीड़ित होने के कारण भर्ती हैं। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने दोपहर में बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने डायरिया के दौरान लगने वाले आईवी सेट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बाल रोग वार्ड, महिला और पुरुष वार्ड भी देखा। सिंह ने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed