{"_id":"4947634f7b4ffbecdf968fe8897e3a18","slug":"the-next-two-days-will-be-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले दो दिन और रहेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले दो दिन और रहेगी ठंड
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 10 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विज्ञानियों की मानें इस सप्ताह भी बारिश के कोई आसार नहीं हैं। शनिवार को एकाएक बढ़ी ठंड की वजह उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पिछले दिन हुई बर्फबारी का असर बताया गया है। एकाएक ठंड बढ़ने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। ठंड का असर अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एचएस कुशवाहा के मुताबिक शुक्रवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिला है। पहाड़ों से ठंडी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में एकाएक ठंड बढ़ गई और मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा। उन्होंने कहा कि मौसम का यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
लेकिन अगले चार-पांच दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस था जो आज घटकर 21.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। न्यूनतम तापमान आज 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन