फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The Nainital team won

नैनीताल की टीम जीती

Thu, 10 Nov 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Thu, 10 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
The Nainital team won
नैनीताल की टीम जीती - फोटो : अमर उजाला

16वीं राज्य स्तरीय बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता का बुधवार को  समापन हो गया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन नैनीताल, पौड़ी और देहरादून की टीम ने जीत का परचम लहराया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी  प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन


एमपी इंटर कॉलेज क्रीड़ा मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री पुष्कर दुर्गापाल ने विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में 11 जनपदों के 1100  खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


बुधवार को फाइनल मुकाबले में सीनियर बालिका वर्ग में पौड़ी ने देहरादून को चार अंक से हराया। नैनीताल ने बागेश्वर को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में पौड़ी ने नैनीताल को 9-8 से पराजित किया। देहरादून ने बागेश्वर को 20-5 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में पौड़ी ने देहरादून को 3-1 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। बागेश्वर ने पिथौरागढ़ को 1-0 से मात देकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में देहरादून ने पौड़ी को हराकर जीत दर्ज की। नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 2-1 से शिकस्त देकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सब जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में नैनीताल ने देहरादून को 7-5 से पराजित किया। पौड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में  देहरादून ने 16-2 से नैनीताल को पराजित किया। मैच में पौड़ी तीसरे स्थान पर रहा।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर मितेश्वर आनंद, एम.डी. आस्थान, राजीव अग्रवाल, अतुल मेहरोत्रा रहे। नवीन जोशी, हरगोविंद पाठक, रमेश जुयाल, जितेंद्र ऐरड़ा, लक्ष्मी काला, के.के. गंगवार, ममता जोशी, गंभीर सिंह, हुसैन रिजवी निर्णायक रहे।


संयोजक बीईओ भाष्करानंद पांडे, डॉ. दिग्विजय सिंह चौहान, हरिप्रिया सती ने सभी का आभार व्यक्त किया। जिला खेल समन्वयक अरिवंद चौधरी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान राहुल पवार, प्रकाश आर्य, अमरजीत, यशपाल सिंह गुसांई, आशाराम निराला आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed