फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   the mountains to the plains, wildlife terrorizes the region; 10 people have lost their lives this winter

Uttarakhand News: पहाड़ से तराई तक वन्यजीवों का आतंक, इस सर्दी में 10 लोगों की गई जान

Mon, 12 Jan 2026 09:37 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 12 Jan 2026 09:37 PM IST
सार

कुमाऊं मंडल में वन्यजीव हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस सर्दी में बाघ और तेंदुए के हमले से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
the mountains to the plains, wildlife terrorizes the region; 10 people have lost their lives this winter
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कुमाऊं में वन्यजीव हिंसक हो गए हैं। वन्यजीवों के हमले से पूरा मंडल दहल रहा है। इस सर्दी में मंडल के अलग-अलग जिलों में बाघ और तेंदुओं के हमले में अब तक 10 लोगों की असमय मौत हो गई है। कई गांवों में शाम होते ही कर्फ्यू जैसा माहौल बना हुआ है। ग्रामीण इलाकों के लोग खौफ के साये में जी रहे हैं। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने के लिए विवश हो रहे हैं।

विज्ञापन

पिछले वर्षों के दौरान कुमाऊं मंडल के पर्वतीय अंचलों में निर्माण कार्यों के नाम पर बेतरतीब तरीके से जंगलों का सफाया हुआ है। पर्यटन के नाम पर जंगलों के भीतर तक लोगों की आवाजाही बढ़ी है। जंगलों में पानी और भोजन की कमी भी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में तेंदुए, बाघ और भालू आबादी क्षेत्रों तक पहुंचने लगे हैं। इसके चलते मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और लोगों को असमय मौत का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


नवंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक वन्य जीव संघर्ष में हुई मौतें

- 12 नवंबर 2025 को चंपावत के मंगोली गांव के तोक धूरा में तेंदुए के हमले में भंवर राम की मौत

- 9 दिसंबर 2025 को चंपावत के च्यूरानी ग्राम पंचायत के तोक धरगड़ा में तेंदुए के हमले में देव सिंह अधिकारी की मौत

- 27 दिसंबर 2025 को धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा में तेंदुए के हेमा देवी की मौत

- 30 दिसंबर 2025 को ओखलकांडा की ग्राम पंचायत चमोली में तेंदुए के हमले से रेखा देवी की मौत

- 31 दिसंबर 2025 में अल्मोड़ा के जोरासी रेंज में बाघिन के हमले में बचुली देवी की मौत

-02 जनवरी 2026 को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज के जंगल में बाघ के हमले में लकड़ी बीनने गई सुखिया देवी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

- 04 जनवरी 2026 को बाघ के हमले में पटकोट भलौन में एक श्रमिक की मौत

- 07 जनवरी को बागेश्वर के मनकोट गांव में वन्य जीव के हमले में देवकी देवी की मौत

- 11 जनवरी 2026 को धारी ब्लॉक में तेंदुए के हमले में गंगा देवी की मौत

- 12 जनवरी 2026 खटीमा के बग्गा चौवन गांव में बाघ के हमले में शेर सिंह कन्याल की मौत

भालू के हमले में घायल हुआ था युवक

कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में बाघ और तेंदुओं का ही नहीं बल्कि भालुओं का भी आतंक गहराता जा रहा है। 21 नवंबर 2025 को पिथौरागढ जिले के धारचूला के जयकोट में भालू के हमले में नरेंद्र नामक युवक घायल हो गया था। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी रैफर किया गया था।

मानव वन्य जीव संघर्ष की बढ़ती घटनाएं चुनौती हैं। इससे निपटने के लिए विभाग हर संभव कदम उठा रहा है। ग्रामीणों का जागरूक होना भी जरूरी है। गांवों में विभिन्न वन प्रभागों की ओर से जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। सभी डीएफओ को निर्देश हैं कि वह गश्त तेज कराएं। -रंजन कुमार मिश्रा पीपीसीएफ हॉफ



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed