फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The MLA visited the dam project site and inspected the works.

Nainital News: विधायक ने बांध परियोजना स्थल पर पहुंचकर कार्यों को देखा

Thu, 13 Nov 2025 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 13 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The MLA visited the dam project site and inspected the works.
जमरानी बांध।
हल्द्वानी। कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने बुधवार को जमरानी बांध परियोजना स्थल पर पहुंचकर वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध परियोजना उनके और जनता के 45 साल के संघर्ष का परिणाम है। कहा कि भविष्य में यह बांध भाबर क्षेत्र की जल सुरक्षा और समृद्धि की प्रतीक बनेगा।
विज्ञापन


विधायक ने अधिकारियों, इंजीनियरों तथा कर्मचारियों से परियोजना की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के बारे में जानकारी ली। कहा कि 45 साल पहले उनकी अध्यक्षता में गठित संघर्ष समिति ने इस जनआंदोलन की शुरुआत की थी। परियोजना प्रबंधक उमेश अग्रवाल ने भगत को बताया कि परियोजना को आगामी पांच साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भगत ने अधिकारियों और कर्मचारियों से गुणवत्ता, सुरक्षा मानक और कार्य की समयसीमा के संबंध में चर्चा की। उन्होंने परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए कि वह इस परियोजना में स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार दें। इस मौके पर बीडी चक्रवर्ती, प्रमोद कुमार, डीजीएम दीपक पुरोहित, ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, प्रताप बोरा, खीमा शर्मा, कमल नयन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed