{"_id":"589b72594f1c1bc15537a873","slug":"the-miraculous-delhi-baba-i-am-the-leader-with-turban","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली वाला चमत्कारी बाबा नहीं, पगड़ी वाला नेता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली वाला चमत्कारी बाबा नहीं, पगड़ी वाला नेता हूं
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
Updated Thu, 09 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रत्याशी सरिता आर्या के समर्थन में पंत पार्क में आयोजित जनसभा में सीएम हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चुटकी लेते हुए कहा कि मैं दिल्ली के चमत्कारी बाबा की तरह तो नहीं हूं, जो लोगों के खातों मेें सीधे 15 लाख रुपए डाल दे, मैं पगड़ी वाला नेता जरूर हूं, जो कहता हूं, उसे पूरा करने की कोशिश जरूर करूंगा।
विज्ञापन
कहा कि वर्तमान में भाजपा ने जो अपना चुनावी एजेंडा लांच किया है, उस पर वह स्वयं ढाई साल से काम कर रहे हैं। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने पंत पार्क से तल्लीताल तक रोड शो भी किया। प्रत्याशी सरिता आर्या ने कहा कि पार्टी ने दूसरी बार मुझ पर विश्वास जताकर टिकट दिया है, उस विश्वास पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
विज्ञापन
इस दौरान सरिता भावुक होकर रो पड़ीं। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को निशाने पर लेते हुए कहा कि मेरे कई विकास कार्य उनके द्वारा रोके गए हैं। जनसभा के दौरान पालिका के पूर्व सभासद दीपक कुमार, यूकेडी से जुड़े नेता एवं सभासद असीम बख्श समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
उधर, भीमताल सीट से पार्टी प्रत्याशी दान सिंह भंडारी के समर्थन में सीएम ने यहां से 75 किलोमीटर दूर ओखलकांडा ब्लॉक के पतलोट में जनसभा की। सीएम ने कहा कि कांग्रेस फिर से सत्ता में आई तो राज्य के 50 हजार नौजवानों को अपने पैरों पर खड़े होने लायक बनाने के साथ ही बेरोजगारों को ढाई हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देंगे।
वर्ष 2018 तक हर गांव को सड़क से जोड़ने का वादा करते हुए सीएम ने कहा कि गांव तक सड़क पहुंचने से गांव उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित होंगे। कांग्रेस प्रत्याशी दान सिंह भंडारी ने जनता को विश्वास दिलाया कि यदि उन्हें आशीर्वाद मिला तो जनसमस्याओं का प्राथमिकता से हल कराया जाएगा।