{"_id":"57d7043e4f1c1b942cd47c1a","slug":"the-middle-child-of-the-rape-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":" अधेड़ ने किया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ ने किया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो लालकुआं (नैनीताल)।
Updated Tue, 13 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
अधेड़ ने किया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना कॉलोनी मजदूर बस्ती में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आसपास के लोगों को घटना की भनक लगने पर आरोपी अधेड़ मौके से फरार हो गया। बच्ची के परिजनों ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
नगर से सटे नगीना कॉलोनी निवासी महिला के मुताबिक सोमवार दोपहर के समय उसकी तीन साल की बेटी आंगन में खेल रही थी। तभी वहां पहुंचे उसके मकान मालिक अवधेश कुमार (50) ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसी बीच मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को गलत हरकत करते हुए देख लिया। जैसे ही सब लोग एकत्र होकर उसे पकड़ने पहुंचे आरोपी सभी को चकमा देकर फरार हो गया।
घटना से सन्न बच्ची के परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर, कोतवाली के एसएसआई उमेद सिंह दानू के मुताबिक बच्ची को मेडिकल के लिए हल्द्वानी चिकित्सालय भेजा गया है।
विज्ञापन
जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, भाजपा नेत्री मंजू तिवारी समेत नगर के भाजपाइयों ने पुलिस से वार्ता कर आरोपी के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।